Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka- Nick Roka Ceremony updates: प्रियंका ने निक संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Priyanka- Nick Roka Ceremony updates: प्रियंका ने निक संग अपना रिश्ता किया ऑफिशियल, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर-अभिनेता निक जोनस के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब कहा जा रहा है कि ये दोनों शनिवार की शाम को एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। इस दौरान प्रियंका और निक के परिवार के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Aug 18, 2018 10:04 am IST, Updated : Aug 18, 2018 04:10 pm IST
Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Image Source : INSTGRAM Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर-अभिनेता निक जोनस के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब कहा जा रहा है कि ये दोनों शनिवार की शाम को एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। इस दौरान प्रियंका और निक के परिवार के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही अब खबर आई है कि सगाई से पहले शनिवार की सुबह भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इनकी रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया है। खबरों के मुताबिक इनके रोके का फंक्शन सुबह 10 बजे से शुरु होने वाला है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोका के बाद निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा- Taken.. With all my heart and soul..

निक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यही तस्वीर शेयर की और लिखा- Future Mrs. Jonas. My heart. My love.

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रियंका को उनकी जिंदगी में आए इस खूबसूरत दिन के लिए बधाई दी है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Roka ceremony

Priyanka Chopra and Nick Jonas Roka ceremony

प्रियंका चोपड़ा का घर, जहां की जा रही है रोका सेरेमनी।

रोका सेरेमनी में पीले रंग का सूट पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा। जबकि निक यहां सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Roka ceremony

Priyanka Chopra and Nick Jonas Roka ceremony

प्रियंका के दोस्त मुस्ताक शेख उनकी रोका सेरेमनी में शरीक होने के लिए पहुंचे।

अब प्रियंका के घर मेहमान भी आने लगे हैं। कुछ ही देर पहले यहां उनकी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहुंची हैं। उनके अलावा पूजा करने के लिए पंडित जी सामान के साथ पूरी तैयारी में दिखे।(डिनर डेट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

एक अंग्रेजी वेबसाइट संग बातचीत के दौरान सूत्रों ने बताया कि, "रोका सेरेमनी को शनिवार की सुबह 10 बजे आयोजित करने का फैसला किया गया है। प्रियंका और निक चाहते हैं कि वह सही ढंग से अब अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करें। वहीं दोनों का ही परिवार उनके इस फैसले से बिल्कुल सहमत है।" सुबह इस रोके के फंक्शन को पूरे रीति-रिवाजों के साथ निभाया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर शाम को प्रियंका और निक एक दूसरे साथ अंगूठी बदलकर हमेशा साथ निभाने का वादा करेंगे। (Priyanka Chopra Engagement Party: शाहरुख-सलमान समेत ये सेलेब्स पार्टी में नहीं आ सकते हैं नजर)

गौरतलब है कि इनकी सगाई का ग्रैंड फंक्शन आयोजित किया गया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक सिंतबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि सितंबर में ही निक अपना 26वां जन्मदिन भी मनाएंगे। (Priyanka Chopra Engagement Party: परिवार संग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे निक जोनस, ऐसी हैं सगाई की तैयारियां)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement