1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका ने 'बेवॉच' में अपने किरदार का किया खुलासा

प्रियंका ने 'बेवॉच' में अपने किरदार का किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। प्रियंका का कहना है कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का सबसे अच्छा हिस्सा है...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। प्रियंका का कहना है कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का सबसे अच्छा हिस्सा है इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार। अमेरिकी टेलीविजन शो 'क्वांटिको' में नजर आ चुकीं प्रियंका का मानना है कि खलनायक का किरदार निभाना एक लत की तरह है, क्योंकि असल जीवन में हम ऐसा नहीं बनना चाहते।

इसे भी पढ़े:-

प्रियंका ने अपने एक बयान में कहा कि 'बेवॉच' का सबसे अच्छा हिस्सा है, इसमें उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि द रॉक का ऐसी किसी खलनायिका से सामना हुआ होगा। वह काफी अच्छे हैं, लेकिन विक्टोरिया एक शैतान है।"

अभिनेत्री ने कनाडा की एक फैशन पत्रिका 'फ्लेयर मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। फिलहाल प्रियंका अपने लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन शो 'क्वांटिको' के दूसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका की आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' 1990 के एक लोकप्रिय टेलीविजन शो पर आधारित है। इसमें प्रियंका को विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में देखा जाएगा।

प्रियंका आज उस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां उन्हें दुनियाभर में पहचाना जाने लगा है। उनके फैंस अब भारत तक ही सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले मौजूद हैं।

Latest Bollywood News