1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने ड्वेन जॉनसन को बताया सभी के लिए प्रेरणा

प्रियंका चोपड़ा ने ड्वेन जॉनसन को बताया सभी के लिए प्रेरणा

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी पहली आगामी हॉलीवुड ‘बेवॉच’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता ड्वेन जॉनसन के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। बीते बुधवार को ड्वेन के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी पहली आगामी हॉलीवुड ‘बेवॉच’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता ड्वेन जॉनसन के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। बीते बुधवार को ड्वेन के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने उन्हें इस खास दिन की बधाई दी है। प्रियंका ने कहा कि उनके जीवन में एक सकारात्मक शक्ति बनने के लिए वह उनके प्रति आभारी हैं। ड्वेन ने 2 मई को अपना 45वां जन्मदिन मनाया हैं।

फिल्म ‘क्वांटिको’ के लिए सराहना बटोर चुकीं प्रियंका ने ड्वेन को बर्थ डे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर अभिनेता के साथ खुशनुमा पल की एक तस्वीर शेयर की है।  जिसमें दोनों ने 2017 ऑस्कर समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर साथ में वॉक किया था। प्रियंका ने इस पोस्ट में के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो....द रॉक आप उन सबसे अच्छे लोगों में से एक है जिनसे मैं मिली हूं। आपके साथ काम करने वाले हर एक व्यक्ति के लिए आप हमेशा एक प्रेरणा रहे हैं।“ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के टाइटल ट्रैक में दिखा अर्जुन-श्रद्धा का मस्तीखोर अंदाज

उन्होंने लिखा, “मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें एक सकारात्मक शक्ति के रूप में मौजूद रहने के लिए आपका धन्यवाद। यहां मेरी कामना है कि आपको जीवन में ढेर सारा प्यार, खुशियां और आनंद मिले।“ इन दोनों कलाकारों की जैक एफरॉन और एलेक्जेंद्रा डैडेरियो के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘बेवॉच’ आ रही है जो 25 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रियंका एक खलनायिका की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News