नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई है। कुछ समय पहले ही रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसके बाद जारी किए गए फिल्म के 'बारीश', 'तू ही है', 'फिर भी तुमको चाहूंगा' और 'थोड़ी देर' को भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है, जिसे यूट्यूब पर 'मेरे दिल में' नाम दिया गया है। इस गाने को फिल्म के पिछले सभी गानों से अलग कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
गाने में अर्जुन और श्रद्धा का फंकी अंदाज नजर आ रहे हैं। यह गाना काफी मस्तीभरा दिख रहा है। इसें रिशी रिच ने कंपोज किया है। इसे रिमिक्सी अंदाज में पेश किया गया है। बता दें कि इस गाने की शूटिंग न्यूयॉर्क की कई अलग-अलग और खूबसूरत जगहों पर की गई है। इस गाने में फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी मिकिस किए गए हैं। इस गाने में व्रोनिका मेहता और यश नारवेकर ने आवाज दी है। मेहित सूरी के निर्देशन में बनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। स्वामी ओम का बिकिनी गर्ल के साथ वीडियो हुआ वायरल
इस फिल्म की कहानी लेखक चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ से ली गई है। जो लोग उनकी इस किताब को पढ़ चुके हैं वह भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं चेतन भगत इस फिल्म से बतौर निर्माता अपनी पारी का आगाज कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले बिहार के एक ग्रामीण लड़के की है जिसे दिल्ली की एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जो सिर्फ उसकी हॉफ गर्लफ्रेंड बनना चाहती है।