साल 2026 में अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी दूसरे नंबर पर
साल 2026 में अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी दूसरे नंबर पर
साल 2026 में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज रनों का अंबार लगा रहे हैं। इनमें एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Jul 27, 2026 06:53 pm IST, Updated : Jul 27, 2026 06:53 pm IST
1/5Image Source : AFP
साल 2026 में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज रनों का अंबार लगा रहे हैं। इनमें एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
साल 2026 में इंग्लैंड के जैकेब बेथेल इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जैकेब ने इस साल अब तक 26 मैचों की 28 पारियों में 31.70 के औसत और 82.86 के स्ट्राइक रेट से 856 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
3/5Image Source : AFP
इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे पायदान पर हैं। डेरिल मिचेल ने इस साल अब तक 24 मैचों की 23 पारियों में 914 रन ठोके हैं, जिसमें 3 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 48.10 और स्ट्राइक रेट 83.16 का रहा है।
4/5Image Source : AFP
भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान किशन ने साल 2026 में अब तक 28 मैचों की 27 पारियों में 36.51 के औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से 986 रन जड़े हैं। वह इस साल 1000 रन का आंकड़ा छू सकते हैं। इस साल उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक आ चुके हैं।
5/5Image Source : AFP
इंग्लैंड के ODI और T20I कप्तान हैरी ब्रूक साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 26 मैचों की 29 पारियों में 43.12 के औसत और 124.48 के स्ट्राइक रेट से 1078 रन बनाए हैं। वह इस साल 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इस साल वह 2 शतक और 7 अर्धशतक ठोक चुके हैं।