शरीर में दिखने वाले ये संकेत हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण, डॉक्टर ने किया आगाह
शरीर में दिखने वाले ये संकेत हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण, डॉक्टर ने किया आगाह
बार-बार पेशाब आना, बहुत ज़्यादा प्यास लगना और घावों का धीरे-धीरे भरना ये कुछ संकेत आमतौर पर डायबिटीज के लक्षण माने जाते हैं। लेकिन इसके अलावा शरीर में कुछ ऐसे भी संकेत नज़र आते हैं जो डायखाने के बाद भी भूख लगना: अगर खाना खाने के दो या तीन घंटे बाद भी आपको भबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं वो लक्षण कौन से हैं?
Published : Jul 27, 2026 05:08 pm IST, Updated : Jul 27, 2026 05:08 pm IST
1/6Image Source : UNSPLASH
बार-बार पेशाब आना, बहुत ज़्यादा प्यास लगना और घावों का धीरे-धीरे भरना ये कुछ संकेत आमतौर पर डायबिटीज के लक्षण माने जाते हैं। लेकिन गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में डायरेक्टर और हेड कार्डियो थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन डॉक्टर महेश वाधवानी बता रहे हैं कि इसके अलावा शरीर में कुछ ऐसे भी संकेत नज़र आते हैं जो डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं वो लक्षण कौन से हैं?
2/6Image Source : UNSPLASH
खाने के बाद भी भूख लगना: अगर खाना खाने के दो या तीन घंटे बाद भी आपको भूख लगी रहती है तो इसका मतलब है आपका इन्सुलिन लेवल बढ़ा हुआ है। यह ब्लड शुगर बढ़ने का इनडायरेक्ट साइन है।
3/6Image Source : UNSPLASH
शुगर क्रेविंग: अगर आपको बार बार मीठा खाने का मन कर रहा है। मीठा नहीं मिलने पर आपका सिर दुख रहा है या चक्कर आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपका इन्सुलिन बढ़ा हुआ है।
4/6Image Source : UNSPLASH
लो एनर्जी: अगर आपको काम करने का मन नहीं कर रहा है। खाना खाने के बाद भी आप घंटों बिस्तर पर पड़े हैं तो इसका मतलब है कि इस समय आपका शरीर स्ट्रेस से गुजर रहा है और शरीर में इंसुलिन स्पाइक, ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव का संकेत हो सकता है।
5/6Image Source : UNSPLASH
ब्रेन फॉग: शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ने से ब्रेन फॉग हो सकता है। इस स्थिति में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, भूलने की समस्या हाइपर एक्टिविटी और मानसिक थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
6/6Image Source : UNSPLASH
वेस्ट साइज़ बढ़ना: ओबेसिटी डायबिटीज का एक मार्कर है। इस स्थिति में फैट वेस्ट साइज़ पर बढ़ने लगता है। इसे सेंट्रल ओबेसिटी कहते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बहुत तेजी से बढ़ाती है।