1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल, मां प्रकाश कौर को समर्पित की फिल्म, बोले- 'मेरी मां मेरी रब है'

'बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल, मां प्रकाश कौर को समर्पित की फिल्म, बोले- 'मेरी मां मेरी रब है'

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 27, 2026 07:48 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 07:48 pm IST

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं, इस बीच अभिनेता ने अपनी मां प्रकाश कौर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म अपनी मां और हर मां को समर्पित की है।

sunny deol- India TV Hindi
मां प्रकाश कौर के साथ सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM/@IAMSUNNYDEOL

सनी देओल अब अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर और एक गाना पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कल यानी 28 जुलाई को 'बटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, इससे पहले सनी देओल अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चामें आ गए हैं। सनी देओल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और एक बेहद भावुक संदेश लिखा। अपने पोस्ट में सनी देओल ने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' उन्हें और तमाम माओं को समर्पित की है। सनी ने यह भी कहा कि यह फिल्म सभी माताओं को एक श्रद्धांजलि है।

सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की फोटो

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी मां के सिर पर अपना सिर टिकाए हुए हैं और कैमरे की ओर देखते हुए प्यारी सी मुस्कान देते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रकाश कौर के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा सकती है। फोटो शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनकी मां की कितनी अहमियत रही। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां ही मेरा रब हैं, मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत।'

सनी देओल ने मां को समर्पित की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947'

सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' को अपनी मां के साथ-साथ दुनिया भर की माओं को समर्पित करते हुए लिखा, 'बटवारा 1947 मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं।' इसी के साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी दी। अपने पोस्ट में उन्होंने आखिरी में लिखा- 'ट्रेलर कल आ रहा है।' सनी देओल के इस पोस्ट ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। अभिनेता अपने परिवार के कितने करीब हैं, वह अक्सर ही अपने पोस्ट्स के जरिए ये जाहिर करते आए हैं और अब उनके पोस्ट देखने के बाद फैंस भी अभिनेता के ट्रिब्यूट की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

फिल्म के बारे में

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यू सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शन्स तले बनी ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का ट्रेलर कल यानी 28 जुलाई को रिलीज हो रहा है। पिछले दिनों ही फिल्म का पहला गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज किया गया था, जो शबाना आजमी पर फिल्माया गया है और उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा भी इस गाने में नजर आते हैं। गाने में बटवारे और अपनों से बिछड़ने का दर्द दिखाया गया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है।

ये भी पढ़ेंः 26 सालों में सनी देओल की सिर्फ 6 फिल्मों को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 'बटवारा 1947' बनी 7वीं, नहीं लगा एक भी कट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन