POCO M8 Power भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। पिछले दिनों इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया था। अब इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। पोको का यह फोन 4 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी।
लॉन्च डेट हुई कंफर्म
POCO India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। साथ ही, फोन के मुख्य फीचर्स भी बताए हैं। पोको इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल से 10 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है, जिसके मुताबिक फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। वीडियो में फोन का डिजाइन भी रिवील हुआ है। पोको का यह फोन iPhone 17 Pro जैसे गेरुआ कलर में लॉन्च किया जाएगा।
पोको का यह फोन पिछले दिनों फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ था। इसमें कंपनी ने फोन में बड़ी दमदार बैटरी दिए जाने की बात कही थी। इस स्मार्टफोन को इससे पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2602IPC81 के नाम से लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोको का यह फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रीब्रांड वेरिएंट होगा।
POCO M8 Power के संभावित फीचर्स
पोको के इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता ह, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Poco M8 Power में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जा सकता है। रेडमी नोट 17 को चीन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।
इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन 8000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें - BSNL का नया फ्रीडम ऑफर, 150 रुपये में मिल रहा JioHotstar, Zee5 और SonyLIV