1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का नया फ्रीडम ऑफर, 150 रुपये में मिल रहा JioHotstar, Zee5 और SonyLIV

BSNL का नया फ्रीडम ऑफर, 150 रुपये में मिल रहा JioHotstar, Zee5 और SonyLIV

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 27, 2026 01:19 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 01:19 pm IST

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए ऑफर की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को महज 150 रुपये में तीन लोकप्रिय OTT ऐप्स Jio Hotstar, Zee5 और SonyLIV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

BSNL Freedom Offer- India TV Hindi
बीएसएनएल का फ्रीडम ऑफर Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें महज 150 रुपये में कंपनी JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह ऑफर 23 जुलाई से लेकर अगले 30 दिनों तक वैलिड रहेगा। बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने OTT प्लान की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है।

अभी हाल ही में Jio ने भी अपने WiFi यूजर्स के लिए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को 15 महीने की वैलिडिटी वाला सब्सक्रिप्शन 6,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। जियो का यह फ्रीडम ऑफर Jio Fiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए लाया गया है। पिछले साल भी जियो ने फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स दिए जा रहे थे।

BSNL का फ्रीडम ऑफर

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है। बीएसएनएल का यह फ्रीडम पैक 150 रुपये में आता है। इस पैक में यूजर्स को पूरे 30 दिनों के लिए तीन लोकप्रिय OTT ऐप्स- Jio Hotstar, Zee5 और SonyLIV का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इस पैक की कीमत 199 रुपये है। फ्रीडम ऑफर के तहत यह 49 रुपये सस्ते में मिलेगा।

यह ऑफर 23 जुलाई से लेकर अगले 30 दिनों तक वैलिड रहेगा। BSNL ने भी अपना यह ऑफर WiFi यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। इस ऑफर का लाभ नए और पुराने सभी BSNL ब्रॉडबैंड और FTTH यूजर्स ले सकते हैं। अगर, आप नया WiFi कनेक्शन ले रहे हैं तो भी इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसमें अपग्रेड करने के लिए आपको आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 1800-4444 से संपर्क करना होगा।

51 रुपये वाला प्लान

BSNL ने पिछले साल 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी, जिसमें नए यूजर्स को महज 1 रुपये में ही BSNL का सिम मिल रहा था। इसमें यूजर्स को पूरे एक महीने के लिए डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ दिया जा रहा था। यही नहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जा रहा था।

बीएसएनएल ने पिछले दिनों ऐसा ही 51 रुपये वाला प्लान उतारा है। इस प्लान को भी खास तौर पर नए यूजर्स के लिए लाया गया है। इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। BSNL ने इस ऑफर को फिलहाल 31 जुलाई तक एक्सटेंड कर दिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक