1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का फ्रीडम ऑफर, 15 महीने तक 100Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, 12 OTT का सब्सक्रिप्शन

Jio का फ्रीडम ऑफर, 15 महीने तक 100Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, 12 OTT का सब्सक्रिप्शन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 24, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 04:20 pm IST

Jio ने स्वतंत्रता दिवस से पहले नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट पूरे 15 महीने तक ऑफर किया जाएगा।

Jio Offer- India TV Hindi
जियो का ऑफर Image Source : PTI

रिलायंस जियो ने नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने यह ऑफर जियो फाइबर यूजर्स के लिए पेश किया है। इसमें यूजर्स को पूरे 15 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

क्या है ऑफर?

Jio का यह फ्रीडम ऑफर खास तौर पर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है। जियो फाइबर या एयर फाइबर (Jio Home) इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को 100Mbps वाले प्लान के लिए 10,000 रुपये खर्च करना होगा। इसमें कंपनी यूजर्स को 15 महीने की वैलिडिटी ऑफर करती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स की कुल 6,000 रुपये की बचत होगी।

जियो का 100Mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान 899 रुपये + GST में आता है। 15 महीने के लिए यूजर्स को 13,485 रुपये + GST का खर्च आता है। इस तरह से कुल 16,000 रुपये तक खर्च पहुंच जाता है। इस फ्रीडम ऑफर में यूजर्स को यह प्लान 666 रुपये महीने के खर्च में मिल जाएगा। 

Jio Freedom Offer
Image Source : INDIA TV/MYJIOजियो फ्रीडम ऑफर

क्या हैं बेनिफिट्स?

Jio का यह ऑफर उन Jio Home यूजर्स के लिए है, जो एक साथ पूरे साल भर का रिचार्ज कराना चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 15 महीने तक WiFi रिचार्ज नहीं कराना होगा। उन्हें पूरे 15 महीने तक 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता रहेगा।

कंपनी अपने इस प्लान के साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस ऑफर कर रही है। यही नहीं, एंटरटेनमेंट के लिए 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इन OTT ऐप्स में Jio Hotstar, Zee5, SonyLIV, SunNXT, HoiChoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, ErosNow, Lionsgate Play, ShemarooMe, ETV Win शामिल हैं। जियो जल्द भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाला है। हाल ही में Jio के 1600 LEO सैटेलाइट्स ने खास टेस्ट पास किया है।

कहां मिलेगा ऑफर?

जियो का यह ऑफर फिलहाल My Jio ऐप पर उपलब्ध है। जैसे ही यूजर्स माई जियो ऐप में लॉग-इन करेंगे उन्हें होम पेज पर इस ऑफर का बैनर दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही यह अगले पेज पर ले जाएगा, जहां से आप अपने Jio Home WiFi को रिचार्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, कीमत 8999 रुपये से शुरू, मिलेगी 6000mAh बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Jio