1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, कीमत 8999 रुपये से शुरू, मिलेगी 6000mAh बैटरी

Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, कीमत 8999 रुपये से शुरू, मिलेगी 6000mAh बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 24, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:53 pm IST

Lava Virat V1 5G और Virat V1 भारत में लॉन्च हो गए हैं। देसी ब्रांड के ये दोनों फोन दमदार बैटरी के साथ आते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है।

Lava Virat V1 Series- India TV Hindi
लावा विराट वी1 सीरीज Image Source : LAVA MOBILES

Lava ने भारत में नई Virat V1 सीरीज लॉन्च की है। देसी ब्रांड की इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन उतारे हैं। इसमें एक 5G और एक 4G मॉडल पेश किया गया है। इस सीरीज के दोनों फोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के नाम से उतारा है। लावा की यह स्मार्टफोन सीरीज 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई है। फोन में 6000mAh तक की दमदार बैटरी दी गई है। देसी ब्रांड जल्द ही भारत के बाहर यूके के मार्केट में भी एंट्री की तैयारी में है। यूके में कंपनी का पहला फोन जल्द पेश किया जा सकता है।

कितनी है कीमत?

Lava Virat V1 सीरीज के ये दोनों फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं। Lava Virat V1 5G को 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 11,999 रुपये में लॉन्च ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन - Arya Blue और Sonar Gold में खरीद सकते हैं।

वहीं, Lava Virat V1 4G की कीमत 9,999 रुपये है। इसकी खरीद पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन को 31 जुलाई दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन भी दो कलर ऑप्शन- Nilgiri Blue और Himalayan Silver में आता है।

  • Lava Virat V1 5G - 11,999 रुपये
  • Lava Virat V1 - 8,999 रुपये

Lava Virat V1 सीरीज के फीचर्स

देसी ब्रांड के ये दोनों फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसके 5G मॉडल के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। Lava Virat V1 5G में कंपनी ने Unisoc T8200 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है। वहीं, इसका 4G मॉडल Unisoc SC9863A चिपसेट पर काम करता है। ये दोनों ही फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं। इन दोनों फोन की रैम को वर्चुअली 4GB एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

  Lava Virat V1 5G Lava Virat V1
डिस्प्ले 6.75 इंच, 120Hz, HD+ 6.75 इंच, HD+
प्रोसेसर Unisoc T8200 Unisoc SC9863A
स्टोरेज 4GB, 64GB 4GB, 64GB
बैटरी 6000mAh 5000mAh
कैमरा 13MP AI, 5MP 13MP AI, 5MP
OS Android 16 Android 16

लावा के ये दोनों फोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट से लैस है। इन दोनों फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का AI डुअल कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। इसके 5G मॉडल में 6000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, इसका 4G मॉडल 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। ये दोनों ही फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - iQOO ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता गेमिंग फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक