1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड UK में एंट्री के लिए तैयार, जल्द लॉन्च कर सकता है दमदार स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड UK में एंट्री के लिए तैयार, जल्द लॉन्च कर सकता है दमदार स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 13, 2026 12:17 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 12:17 pm IST

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है। देसी ब्रांड इस साल यूके में अपना दमदार फोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कंफर्म किया है।

Lava Agni 4- India TV Hindi
लावा अग्नि 4 Image Source : LAVA

देसी ब्रांड Lava जल्द ही यूके में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। लावा ने इसे लेकर संकेत देने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने यूके में एंट्री से पहले अपना सोशल मीडिया हैंडल क्रिएट किया है। कंपनी ने अपने पोस्ट में दक्षिण कोरियाई ब्रांड Samsung को टारगेट किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो सैमसंग के प्रीमियम फोन की तरह है। लावा का यह फोन मिड प्राइस रेंज में आ सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

यूके मार्केट में करेगा एंट्री

लावा यूके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के बायो में लिखा है "Escape the SAMe Cycle", जिसमें देसी ब्रांड ने मुख्य तौर पर सैमसंग को टारगेट किया है। लावा ने अपने यूके वाले अकाउंट से अब तक केवल दो ही पोस्ट किए हैं, जिसमें सैमसंग के ऐप्स को देखा जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि उनके फोन में पहले से इंस्टॉल किए हुए फालतू के ऐप्स नहीं मिलेंगे। 

Lava
Image Source : LAVA UKलावा का नया फोन

Lava ने इससे पहले कंफर्म किया था कि वो 2026 में यूके मार्केट में एंट्री करने वाला है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना ने लावा को ग्लोबल इंडियन ब्रांड कहा है। इससे पहले भी कंपनी ने मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में अपने फोन बेचे हैं। बाद में कंपनी ने केवल भारतीय मार्केट में ही फोकस करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, लावा के फोन भारत के अलावा नेपाल और बांग्लादेश में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

कीमत का खुलासा

यूके में लावा की एंट्री दर्शाती है कि कंपनी अब ग्लोबल मार्केट पर भी फोकस कर रही है। लावा का यह फोन यूके में 300 यूरो यानी लगभग 32,789 रुपये के करीब हो सकती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कंफर्म किया है कि लावा फिलहाल केवल बजट और मिड प्राइस रेंज वाले फोन पर फोकस कर रही है।

Lava ने पिछले साल मिड बजट में भारतीय बाजार में Agni 4 लॉन्च किया है। लावा का यह फोन मीडियाटेक डायमैन्सिटी 8350 चिपसेट के साथ आता है। साथ ही, फोन में एआई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Lava Agni 4 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - कैसा दिखेगा Samsung Galaxy Z Fold 8? लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक