A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी समर सेल्फी

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी समर सेल्फी

इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका पूल के पास ब्लैक रोब और सनग्लास के साथ नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की समर सेल्फी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की समर सेल्फी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया पर एक समर सेल्फी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका पूल के पास ब्लैक रोब और सनग्लास के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ अभिनेत्री लिखती हैं, "जब गर्मियों में मैं तुमसे मिलती हूं।" प्रियंका की इस तस्वीर को अब तक 1,489,686 लाइक मिल चुके हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो की रोशन ने बताया कब होगी दयाबेन की वापसी

प्रियंका ने हाल ही में ट्वीट कर यह बताया कि उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर असम व बिहार में बाढ़ राहत संगठनों की मदद की है और साथ ही प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से भी मदद के लिए आगे आने को कहा।

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविन्द अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

सुशांत सिंह मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, पैसों के लेनदेन की होगी जांच

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News