1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो की रोशन ने बताया कब होगी दयाबेन की वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो की रोशन ने बताया कब होगी दयाबेन की वापसी

 Published : Jul 31, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 08:39 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में लंबे समय से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं।

taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा Image Source : INSTAGRAM/DISHAVAKANIOFFCAL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 12 सालों से दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है। शो के हर किरदार ने अपनी अलग छाप छोड़ रखी है। सभी को शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी की वापसी का इंतजार है। दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी। उसके बाद से शो मं वापसी नहीं की है। दिशा वकानी ना तो लंबे समय से शो में नजर आईं हैं और ना ही मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस किया है। मगर अब लगता है फैन्स के लिए खुशखबरी है। दयाबेन की जल्द ही शो में वापसी हो सकती है। शो में रोशन का किरदार निभाने वाली जेनिफर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा है कि दयाबेन जल्द ही शो में वापिस करने वाली हैं।

जेनिफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दिशा वकानी के वापसी के बारे में बात की। जेनिफर ने कहा- मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं और फैन्स भी। लेकिन मैं भी उसी परिस्थिति से गुजर चुकी हूं तो उससे रिलेट कर सकती हूं। मैं समझ सकती हूं स्तुति उनकी बेटी उनकी प्राइयोरिटी है। मुझे लगता है वह जल्द ही वापिस आ जाएंगी। अच्छी बात यह है कि हम उनके टच में हैं और जब भी उन्हें मिस करते हैं तो फोन पर बात कर लेते हैं। हमे समझना चाहिए परिवार महत्वपूर्ण है। वह शादी करना चाहती थी और अपना परिवार शुरू करना चाहती थीं। यह पल आ चुका है और हम उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहते हैं। वह अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं और उन्हें यह करने देना चाहिए।

दिशा वकानी के साथ रिश्तों के बारे में बात करते हुए जेनिफर ने कहा- वह बहुत कॉपरेटिव आर्टिस्ट हैं और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने अपने तारक मेहता की जर्नी में सभी को बहुत प्यार और सम्मान दिया।

आपको बता दें लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग दोबारा से शुरु हो चुकी है। शो के नए एपिसोड्स टेलिकास्ट भी हो रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन