A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर समारोह के लिए किया रिहर्सल

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर समारोह के लिए किया रिहर्सल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां रविवार को 88वें एकेडमी या ऑस्कर पुरस्कार समारोह की रिहर्सल की। वह इसे लेकर उत्साहित दिखीं। प्रियंका को उनके अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां रविवार को 88वें एकेडमी या ऑस्कर पुरस्कार समारोह की रिहर्सल की। वह इसे लेकर उत्साहित दिखीं। प्रियंका को उनके अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है। प्रियंका रविवार को लॉस एंजेलिस में आयोजित होने जा रहे ऑस्कर पुरस्कार समारोह के प्रस्तुतकर्ताओं में से एक हैं।

ये भी पढ़े- 'क्वांटिको' के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका

उन्होंने रविवार सुबह ट्विटर पर लिखा, "मैंने स्वर्णिम सपना देखा। ऑस्कर का रिहर्सल। अब टीएलसी का वक्त है। स्पा।"

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा 88वें अकादमी पुरस्कार समारोह के मेजबान के तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनने में आया है। इस आयोजन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पुरस्कार समारोह की मेजबानी के लिए 13 हस्तियों के नाम पर विचार किया जा रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं।

प्रियंका अमेरिकी टेलीविजन शो 'क्वांटिको' में अपनी दमदार भूमिका के लिए काफी वाहवाही लूट चुकी हैं।

88वें अकादमी पुरस्कार समारोह के मेजबान के तौर पर जिन अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें अमेरिकी अभिनेता स्टीव कॉरेल, क्विंसी जोन्स, बयंग-हुन ली, जेयर्ड लीटो, जुलियन मूरे, ओलिविया मुन, मार्गोट रॉबी, जेसन सीगल, एंडी सर्किस, जे.के.सिमन्स, केरी वाशिंगटन और रीज विदरस्पून शामिल हैं।

 

Latest Bollywood News