मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपने हॉलीवुड करियर को लेकर को भी चर्चा का विषय बनी हैं। उन्हें अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल हुई है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर दुनियाभर में अपने लिए एक अलग जगह बना ली है। इन दिनों वह अपने धारावाहिक ‘क्वांटिकों’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही थी। लेकिन अब वह इसकी शूटिंग पूरी कर चुकीं है।
प्रियंका का कहना है कि इसके लिए उनकी मिली-जुली भावनाएं हैं। धारावाहिक में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरीश की भूमिका निभा रहीं प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, "'क्वांटिको 2' की पिछली दो कड़ी से पहले हमने बाकी की शूटिंग पूरी कर ली है, मिली-जुली भावनाएं हैं।"
इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘बेवॉच’में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। फिल्म में वह विक्टोरिया लीड्स के रूप में दिखाई देंगी, जो फिल्म का में एक नकारात्मक भूमिका है।
फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन जैसे सितारे भी प्रियंका के साथ प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए दिखेंगे। यह 1990 के इसी नाम के धारावाहिक का रूपांतरण है। इसमें पामेला एंडरसन प्रमुख भूमिका में हैं।
Latest Bollywood News