1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया रखेंगी NGO के बच्चों के लिए 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग

आलिया रखेंगी NGO के बच्चों के लिए 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग

 Published : Mar 16, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 08:03 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिय रिलीज फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। आलिया ने हाल ही में अपना 24वां जन्मदिन मनाया है। इसके अलावा अब खबर आई है कि वह एक गैर सरकारी संगठन के बच्चों के लिए फिल्म...

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिय रिलीज फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। आलिया ने हाल ही में अपना 24वां जन्मदिन मनाया है। इसके अलावा अब खबर आई है कि वह एक गैर सरकारी संगठन के बच्चों के लिए फिल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगी। आलिया ने एंजेल एक्सप्रेस फाउंडेशन नाम के एक गैर-सरकारी संगठन का समर्थन किया है और गुरुवार को वह सबरवन प्रीव्यू थियेटर में एनजीओ के बच्चों को फिल्म दिखाएंगी।

फिल्म निर्माता डिज्नी से एक सूत्र ने बताया कि इसमें आलिया दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शामिल होंगी। एमा वॉटसन द्वारा अभिनीत 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' भारत में शुक्रवार को रिलीज होगी।

बिल कॉन्डन द्वारा निर्देशित फिल्म में डैन स्टीवंस, ल्यूक इवांस, स्टेनली टोक्सी, केविन क्लाइन और इवान मैकग्रेगर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म डिज्नी की वर्ष 1991 की फिल्म का लाइव एक्शन रीमेक है, जो इसी नाम से थी।

फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में आलिया के साथ अभिनेता वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी तीसरी बार साथ में दर्शकों का मनोरंजन करत हुई दिखी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन