1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना के भाई-भतीजावाद पर अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिया जवाब

कंगना के भाई-भतीजावाद पर अनुष्का शर्मा ने ऐसे दिया जवाब

 Published : Mar 16, 2017 06:51 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 06:51 pm IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ वह इसकी निर्माता भी हैं। अनुष्का ने केवल अपने शानदार अभिनय के दम पर सिनेमाजगत में एक खास मुकाम हासिल किया है। अनुष्का ने कहा कि...

kangana anushka- India TV Hindi
kangana anushka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ वह इसकी निर्माता भी हैं। अनुष्का ने केवल अपने शानदार अभिनय के दम पर सिनेमाजगत में एक खास मुकाम हासिल किया है। अनुष्का ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड में बाहरी होने के बावजूद अपने एक दशक लंबे करियर में उन्हें कभी भी भाई-भतीजावाद का सामना नहीं करना पड़ा है पिछले दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्मकार करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में उन्हें भाई-भतीजावाद का अगुवा बताया था, जिसके बाद निर्देशक और अभिनेत्री के बीच वाक् युद्ध छिड़ गया था।

अनुष्का ने 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने कहा कि उन्हें उद्योग में बिना किसी गॉडफॉदर के मौका मिला था।

अनुष्का ने यहां एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “जिस प्रोडक्शन हाउस ने मुझे लॉन्च किया, मैं उनके बारे में उस तरह से बात नहीं कर सकती, क्योंकि उन्होंने मुझ जैसी बाहरी को मौका दिया।“ अभिनेत्री ने कहा कि यश राज फिल्मस किसी बड़े स्टार के बच्चे को लेकर आसानी से फिल्म बना सकते थे लेकिन उन्होंने कई बाहरी लोगों को मौका दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन