A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया- क्या आप हिंदी हैं? एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया- क्या आप हिंदी हैं? एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा जोनस पिछले साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड सिलेब्रिटी थीं। उन्होंने गूगल पर उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दिया।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा जोनस पिछले साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड सिलेब्रिटी थीं। उन्होंने गूगल पर उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दिया। प्रियंका से सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है- ''क्या प्रियंका चोपड़ा हिंदी हैं?'' इस पर उन्होंने कहा- ''हिंदी एक भाषा है। मैं हिंदू हूं, जो धर्म है। इसमें हल्का फर्क है। खुद को शिक्षित करिए।''

प्रियंका ने इन सवालों का भी जवाब दिया...

क्या प्रियंका चोपड़ा प्रिंसेज हैं?

हां, मैं हूं। मैं दुनिया को यह बताना नहीं चाहती थी। क्योंकि फिल्म में मेरे कैरेक्टर की तरह, मैं एक रोल मॉडल हूं।

क्या प्रियंका सिंगर हैं?

कुछ लोग ऐसा सोचते हैं। कभी-कभी मैं भी ऐसा सोचती हूं।

क्या प्रियंका चोपड़ा का दीपक चोपड़ा से कोई संबंध है?

नहीं, ये सवाल मुझसे अक्सर पूछा जाता है, लेकिन चोपड़ा भारत में स्मिथ जैसा है। बहुत कॉ़मन। हम एक-दूसरे को बिल्कुल नहीं जानते।

क्या प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस से हुई है?

मेरे ख्याल से कुछ लोग जानते हैं कि मेरी उनसे शादी हुई है।

क्या प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से उम्र में बड़ी हैं?

हां, मैं हूं। 10 साल।

क्या प्रियंका चोपड़ा मिस यूनिवर्स हैं?

नहीं, मैं मिस वर्ल्ड 2000 थी और आपको ये गूगल करना चाहिए।

क्या प्रियंका को अस्थमा है?
 
हां, मैं अपना इनहेलर हमेशा अपने पास रखती हूं।

प्रियंका फिलहाल अपनी फिल्म Isn't It Romantic के प्रमोशन में बिजी हैं। 11 फरवरी को उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ प्रेस मीट में हिस्सा लिया था।

प्रियंका सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में भी नज़र आएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं।

Also Read:

भूपेन हजारिका के लिए भारत रत्न लेने को तैयार हुए उनके बेटे तेज हजारिका

पुलवामा अटैक के बाद कंगना रनौत ने रद्द की 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी

पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के कमेंट के बाद ट्विटर पर 'द कपिल शर्मा शो' को बॉयकॉट करने की उठी मांग

 

Latest Bollywood News