A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम से अपने रिश्तों पर बोले पुलकित सम्राट

यामी गौतम से अपने रिश्तों पर बोले पुलकित सम्राट

हाल ही में पुलकित सम्राट और यामी गौतम की फिल्म 'सनम रे' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मीडिया में आज कल आ रही इनके अफेयर्स की खबरों पर पुलकित ने चुप्पी तोड़ी है।

yami pulkit- India TV Hindi
yami pulkit

नई दिल्ली: पुलकित सम्राट और यामी गौतम की आगामी फिल्म 'सनम रे' के ट्रेलर को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस ट्रेलर में पुलकित और यामी की शानदार कैमेस्ट्री साफ तौर पर देखी जा सकती है। इसके साथ ही मीडिया में खबरें आ रही हैं कि पुलकित और यामी एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये खबरें उस वक्त सुर्खियां बन रही हैं जब हाल ही में पुलकित ने अपनी पत्नी श्वेता को तलाक दिया है। हां यह अलग बात है कि पुलकित ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि, "मैं अभी किसी को भी डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे यामी के बारे में कुछ नहीं पता।"

इसे भी पढ़े:- आयुष्मान-यामी का नया रोमांटिक गीत हुआ रिलीज

वहीं दूसरी तरफ यामी ने इस बारे में कोई खास प्रतिक्रिया न जताते हुए  इस सवाल के जवाब में कहा, "फिल्म सनम रे की शूटिंग को खत्म होने में दो साल का लंबा समय लगा है, ये बहुत शानदार फिल्म है और इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है", इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, "इसे इस तरह की अफवाहों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।"

पुलकित की शादी एक साल पहले श्वेता के साथ हुई थी, लेकिन इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों अलग हो चुके हैं। पुलकित से जब पूछा गया कि क्या उनके और श्वेता के बीच में फिर से सुलह हो सकती है? इस पर उन्होंने कहा,  "अब तक हमने ही इस बारे में नहीं सोचा है, तो मैं आपकों कैसे कुछ बता सकता हूं।"

पुलकित और यामी की रोमांटिक फिल्म 'सनम रे' अगले साल वेलेन्टाइन्स डे के मौके पर 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा उर्वशी रौतेला और ऋषि कपूर भी मुख्य किरदा में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखिए यामी-पुलकित की 'सनम रे' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News