1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका ने किया 'पार्च्ड' में अपने किरदार का खुलासा

राधिका ने किया 'पार्च्ड' में अपने किरदार का खुलासा

राधिका आप्टे पिछले काफी वक्त से आगामी ‘पार्च्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, फिल्म में वह...

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे पिछले काफी वक्त से आगामी ‘पार्च्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, फिल्म में वह गांव की एक अशिक्षित और बांझ महिला की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, "यह लाज्जो नाम की लड़की की कहानी है, जो अशिक्षित है और कम उम्र में उसकी शादी हो जाती है। उसे लगता है कि उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य अपने पति को एक बच्चा देना है। बाद में उसे पता चलता है कि वह बांझ है। वह इस बात से परेशान हो जाती है और उसे अपना जीवन बेकार लगने लगता है।"

इसे भी पढ़े:-

राधिका को इस फिल्म में काम करने में मजा आया। उनके अनुसार, उन्होंने एक ईमानदार महिला की भूमिका निभाई है, जो आत्मविश्वास से भरी हुई और अपनी बात खुलकर सामने रखने वाली है। राधिका के मुताबिक, उनके द्वारा पहले निभाई गई गांव की लड़की की भूमिका और इस फिल्म में निभाई गई गांव की लड़की की भूमिका में काफी अंतर है।

साल 2015 की फिल्म 'पार्च्ड' का निर्देशन लीना यादव व निर्माण अभिनेता अजय देवगन ने अपने बैनर 'अजय देवगन फिल्म्स' के तहत किया है। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2015 में इस फिल्म का प्रीमियर हो चुका है और 23 सितम्बर को फिल्म रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News