बेंगलुरू: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अब तक के अपने फिल्मी सफर में कई चुनौतिपूर्ण किरदारों को पर्दे पर उतारा है। उन्होंने हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवान बनाया है। राधिका को कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई फिल्म ‘कबाली’ में रजनीकांत के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। राधिका का मानना है कि फिल्म जगत में रजनीकांत से बड़ा कोई दूसरा स्टार नहीं है। अभिनेत्री का कहना है कि अभिनेता ने उनसे ‘कबाली’ की शूटिंग के दौरान अंग्रेजी और मराठी में बातचीत की, जिससे मराठी नहीं जानने के कारण उन्हें कोई समस्या नहीं हुई।
इसे भी पढ़े:-
राधिका ने यहां स्वास्थ्य संबधी एक मोबाइल एप्प अमेगो लांच करने के दौरान कहा, “रजनीकांत से बड़ा कोई दूसरा अभिनेता नहीं है क्योंकि वह बहुत ही विनम्र और सरल हैं। उनकी खास बात यह है कि वह काफी मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं। रजनी सर के साथ काम करने के दौरान उनके मेहनत को देखने का अनुभव काफी अच्छा रहा।“
जब राधिका से पूछा गया कि क्या वह रजनीकांत से मराठी में बात करती थीं। राधिका को तमिल नहीं आती है। इस सवाल पर अभिनेत्री का कहना था कि उन्होंने अभिनेता को शूटिंग के दौरान अपना परिचय मराठी में दिया था और वह उनसे अंग्रेजी में बातचीत करती थीं।
राधिका ने कहा, “हम अंग्रेजी में बातचीत करते थे, जब मैंने अभिनेता से पूछा कि वो मराठी जानते हैं या नहीं तो उन्होंने मुझसे मराठी में बात की, मुझे उनसे मराठी में बात करके काफी खुशी हुई।“ दरअसल सुपरस्टार रजनीकांत की मातृभाषा मराठी है और उनका जन्म एक मराठी परिवार में हुआ है।
Latest Bollywood News