1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब ‘पार्च्ड’ के सवाल पर फूटा राधिका आप्टे का गुस्सा

...जब ‘पार्च्ड’ के सवाल पर फूटा राधिका आप्टे का गुस्सा

 Published : Oct 05, 2016 06:48 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 06:48 pm IST

राधिका आप्टे पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पार्च्ड’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं। हाल ही में राधिका को उस वक्त काफी नाराज देखा गया, जब...

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: अभिनेत्री राधिका आप्टे पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पार्च्ड’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने बेहद बोल्ड सीन्स दिए हैं। हाल ही में राधिका को उस वक्त काफी नाराज देखा गया, जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी 'पाच्र्ड' के लीक हुए न्यूड दृश्यों के बारे में सवाल पूछा। 'स्वॉच' घड़ियों के लांच समारोह में शामिल राधिका ने सवाल के जवाब में नाराजगी जताते हुए प्रश्न को हास्यास्पद करार दिया।

इसे भी पढ़े:-

राधिका ने कहा, "माफ करें, लेकिन यह सवाल काफी हास्यास्पद है। आप जैसे लोग ही विवाद खड़ा करते हैं। आप वह वीडियो देखते हैं फिर अन्य लोगों के साथ शेयर करते हैं। आपने ही विवाद खड़ा किया।" इस फिल्म के आदिल हुसैन और राधिका पर शूट किए गए अंतरंग दृश्यों के लीक होने के कारण काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि, निर्माताओं का कहना था कि इस फिल्म में इन दृश्यों के अलावा भी बहुत कुछ है।

अपने मन की बात को बेझिझक बयान करने वाली राधिका ने इस विवाद पर शांत रहने के बजाए अपने सभी साक्षात्कारों में इस बात पर जोर दिया कि इस फिल्म में इस प्रकार के 'सेक्स' दृश्यों के अलावा भी काफी कुछ देखने को है।

मंगलवार को राधिका ने कहा, "मैं एक कलाकार हूं। अगर मुझे कुछ काम दिया गया है, तो मैं वो करूंगी। अगर आप अपने खोल से बाहर आकर विश्व सिनेमा पर नजर डालें, तो आपको यह समझ में आएगा कि बाहर लोग क्या कर रहे हैं और कितने सफल हैं। इसके बाद शायद आप इस तरह के सवाल नहीं पूछेंगे।"

राधिका ने कहा, "मैं किसी भी बात पर शर्मिदा नहीं हूं। जो लोग अपने ही शरीर को लेकर असहज होते हैं, वे दूसरों के शरीर में दिलचस्पी लेते हैं। तो, अगर आप एक नग्न शरीर देखना चाहते हैं, तो कल शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखिए न कि मेरे वीडियो को। इसके बाद ही हम इस पर बात कर सकेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन