1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में उड़ाया तनिष्ठा के सांवले रंग का मजाक, कृष्णा ने मांगी माफी

'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में उड़ाया तनिष्ठा के सांवले रंग का मजाक, कृष्णा ने मांगी माफी

 Published : Sep 29, 2016 06:08 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 06:08 pm IST

तनिष्ठा चटर्जी हाल ही में हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक के लोकप्रिय शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में पहुंचीं थी। इस दौरान उनका उनके सांवले रंग का काफी मजाक बनाया गया, जो तनिष्ठा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसकी उन्होंने काफी निंदा भी की थीं।

krushna- India TV Hindi
krushna

मुंबई: अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी हाल ही में हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक के लोकप्रिय शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में पहुंचीं थी। इस दौरान उनका उनके सांवले रंग का काफी मजाक बनाया गया, जो तनिष्ठा को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसकी उन्होंने काफी निंदा भी की थीं। अब इस मामले को लेकर कृष्णा ने तनिष्ठा के आरोपों के बचाव में कहा है कि 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में अभिनेत्री के साथ मजाक करते हुए उनकी बस खिंचाई की गई थी। हालांकि कृष्णा ने माफी मांग ली है। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए काले रंग का होने के कारण नस्लवादी टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया और शो को प्रतिगामी और नस्लभेद को लेकर शोर मचाने वाला बताया था।

इसे भी पढ़े:- ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में उड़ाया गया तनिष्ठा के सांवले रंग का मजाक, बीच में ही छोड़ा शो

वह इस शो में फिल्म 'पाच्र्ड' की अभिनेत्री राधिका आप्टे और निर्देशक लीना यादव के साथ शामिल हुई थी। इस घटना पर कृष्णा ने कहा, "अगर वह किसी बात से नाराज है तो मैं अपनी तरफ से माफी मांगता हूं। हम जानबूझकर किसी को भी आहत नहीं करना चाहते हैं। 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' का प्रारूप मजाकिया है। मजाक का यह मतलब नहीं कि हम किसी से कुछ भी कह दे।"

आगे कृष्णा ने कहा कि उन्होंने तनिष्ठा से बात कर उन्हें बताया कि शो मजाक और खिंचाई करने के बारे में हैं और इसका उद्देश्य किसी का अपमान नहीं करना है। तनिष्ठा ने अपने रंग को लेकर किए गए मजाक और 'आप को जामुन बहुत पसंद होगा जरूर' जैसी टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई थी।

कृष्णा ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किस चीज ने तनिष्ठा को आहत किया है, क्योंकि मैं उस समय अपनी प्रस्तुति नहीं दे रहा था, लेकिन अगर इसने उन्हें आहत किया है तो मैं माफी मांगता हूं, हालांकि यह जानबूझकर नहीं किया गया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन