आशिकी फेम एक्टर राहुल राय के हैल्थ अपडेट्स आ गए हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें आईसीयू से सामान्य रूम में शिफ्ट किया गया है। अब उनकी फिजिकल और स्पीच थैरेपी शुरू हो गई है जिससे उनको राहत मिल रही है।
राहुल के रिश्तेदार रोमीर सेन के मुताबिक राहुल राय अब खतरे से बाहर हैं। आपको बता दें कि कारगिल में निशांत मलकानी की ओटीटी फिल्म LAC: Live the battle की शूटिंग कर रहे थे। वहां अचानक उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और तुरत उनको कारगिल से मुंबई शिफ्ट किया गया जहां उनको नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के चलते राहुल राय के शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है।
आपको बता दें कि 2005 में बिग बॉस के सबसे पहले सीजन के विनर रह चुके राहुल राय अपनी पहली फिल्म से बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। लेकिन बाद में उनका करियर उतनी तेजी से रफ्तार नहीं पकड़ पाया। राहुल कारगिल में जिस मौसम में शूटिंग कर रहे थे, वही उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। कारगिल में इस समय तापमान -15 है और राहुल को इसी वजह से ब्रेन स्ट्रोक हुआ।
AlSO READ: प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने ऐसे ही नहीं किया शीर्षासन, इन बातों का रखा गया था ध्यान
राहुल राय ने महेश भट्ट के निर्देशन में 1990 में बनी सुपरहिट फिल्म आशिकी में हीरो का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ नवोदित अनु अग्रवाल की जोड़ी बनी थी। इस फिल्म ने शानदार संगीत की बदौलत तहलका मचा दिया था। इसके साथ ही राहुल राय के लहराते बालों के स्टाइल और अनु अग्रवाल की ड्रेस ने भी युवाओं के दिलों पर राज किया था। इस फिल्म की बदौलत राहुल रातों रात स्टार बन गए, लेकिन उनकी बाद की फिल्मों को उतनी सफलता नहीं मिली।
Latest Bollywood News