Raj Kundra Case Live: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर रही है मुंबई पुलिस
राज कुंद्रा पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है।

मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था और आज उसकी रिमांड खत्म हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें और रयान थोर्पे को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला लिया। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में इसकी मांग की थी। पुलिस ने कोर्ट के सामने ये भी कहा है कि उन्हें शक है कि पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया गया। इस वजह से बैंक अकाउंट के बीच लेनदेन की जांच की जानी चाहिए।
Live updates : Raj Kundra Case Live Updates
-
July 23, 2021 3:59 PM (IST) Posted by Jyoti Jaiswal
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पुलिस की रेड
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके गिरफ्तार पति राजकुंद्रा के घर पर पुलिस ने छापा मारा है और घर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस राज कुंद्रा को भी वहां लेकर पहुंची है।
-राजीव सिंह
27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उनके साथ रयान थोर्पे को भी इतने ही दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस ने राज कुंद्रा की 7 दिन की और हिरासत मांगी
मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और रयान थोरपे को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया और अश्लील फिल्मों के निर्माण से संबंधित मामले में 7 दिन की और पुलिस हिरासत मांगी है।
मुंबई पुलिस ने कोर्ट में बताया कि पुलिस को शक है कि पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया गया। यही कारण है कि राज कुंद्रा के यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका खाते के बीच लेनदेन की जांच की जानी चाहिए।
कोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा को बायकुला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है, जहां उनकी गिरफ्तारी के मामले में फैसला होगा।
शिल्पा शेट्टी को मिली राहत
बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और एप के जरिे उनके प्रदर्शन के मामले में 23 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में हैं। आज उनकी गिरफ्तारी को लेकर फैसला सुनाया जाएगा, लेकिन इस बीच शिल्पा शेट्टी के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शिल्पा को भी मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस केस में एक्ट्रेस समन नहीं भेजा जाएगा। यहां पढ़िए पूरी खबर
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर आज होगा फैसला
राज कुंद्रा पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि अश्लील सामग्री, कुंद्रा के स्वामित्व वाली आर्म्स प्राइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाये गए ‘हॉटशॉट्स’ ऐप पर डाली जाती थी। आज उनकी गिरफ्तारी पर फैसला आएगा।