1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने की पुष्टि, हो रही हैं पति से अलग

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने की पुष्टि, हो रही हैं पति से अलग

सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या पति अश्विन रामकुमार से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तलाक की बातचीत चल रही है। सौंर्दया का अपने पति से कटु संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी।

rajinikanth- India TV Hindi
rajinikanth

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या पति अश्विन रामकुमार से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तलाक की बातचीत चल रही है। सौंर्दया का अपने पति से कटु संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी। पेशे से ग्राफिक डिजाइनर और फिल्म निर्माता सौंदर्य ने अंतत: उन रिपोर्टों को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि वह और उनके पति पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

सौंदर्या ने ट्वीट किया, "मेरी शादी को लेकर खबरें सही हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की बातचीत चल रही है। मैं सभी से मेरे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं।"

सौंर्दया और अश्विन 2010 में एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे। इनकी शादी काफी भव्य की गई थी। इस शादी में फिल्म, राजनीति और उद्योग जगत से नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। इन दोनों का एक बेटा भी हैं, जो अब एक साल हो चुका हैं इसका नाम 'वेद' है।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि शादी के कुछ वक्त बाद ही इन दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया है। लेकिन रजनीकांत चाहते हैं कि दोनों आपस में सुलह कर लें।

Latest Bollywood News