1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Film review: रजनीकांत के फैंस को निराश नहीं करेगी ‘कबाली’

Film review: रजनीकांत के फैंस को निराश नहीं करेगी ‘कबाली’

सुपरस्टार रजनीकांत और राधिका आप्टे के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़े ये रिव्यू...

rajini- India TV Hindi
rajini

कलाकार: रजनीकांत, राधिका आप्टे

निर्देशक: पा. रंजीत

संगीत: संतोष नरायणन

शैली: एक्शन फिल्म

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों की भीड़ गुरुवार रात से ही सिनेमाघरों के बाहार देखने को मिली। इस फिल्म में एक बार फिर से रजनीकांत गरीबों के मसीहा के रूप में नजर आए। फिल्म में राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग मलेशिया की खूबसूरत लोकेशन्स में की गई है।

इसे भी पढ़े:-

कहानी:-

फिल्म की कहानी कबालीश्वरन (रजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मलेशिया में अपने पत्नी रूपा (राधिका आप्टे) के साथ रहता है। यहां लोग उसे कबाली के नाम से जानते हैं। लेकिन अपनी पत्नी के साथ सुख से जिंदगी बिता रहे कबाली के साथ ऐसा क्या होता है कि उसे 25 साल के लिए जेल जाना पड़ता है। इसी के साथ फिल्म की कई दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। इस बीच सजा खत्म होते ही कबाली जेल से बहार आकर जनता का मसीहा बन जाता। लेकिन ऐसा कबाली की जिंदगी में क्या हो जाता है कि उसे जेल जाना पड़ता है? जेल से बाहर आने के बाद वह ऐसा क्या करता है कि जनता का मसीहा बन जाता है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको एक बार तो सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

अभिनय:-

इस फिल्म में भी रजनीकांत ने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया है। फिल्म में उन्हें अलग-अलग रूपों में देखा जा सकता है। चाहे एक रोमांटिक पती का अंदाज हो या एक सनकी गैंगस्टर कबाली को वह दोनों में खरे उतरे हैं। दूसरी तरह राधिका आप्टे की बात करें तो वह भी अपने किरदरा के साथ पूरी तरह से इंसाफ करती हुई नजर आई हैं। लेकिन इस फिल्म को देखकर अगर ऐसा कहा जाए कि यह सिर्फ रजनीकांत की फिल्म है तो कुछ गलत नहीं होगा।

निर्देशन:-

पा. रंजीत के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबाली' का पहला हाफ थोड़ा कमजोर दिखा, जिसकी वजह से इसकी गति भी धीमी लगती है। फिल्म का निर्देशन उतना शानदार नहीं है जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी, लेकिन रजनीकांत के फैंस के लिए तो फिल्म में उनका एक्शन ही बड़ी बात है। डायरेक्टर ने भी इस बात का खास ध्यान रखते हुए रजनीकांत के एक्सन सीन्स को काफी तवज्जो दिया है।

क्यों देखे:-

अगर आप भी रजनीकांत के फैन हैं तो इसे जरूर देख सकते है। फिल्म में उनका एक्शन बेहद शानदार है।

Latest Bollywood News