1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kabali: आधी रात से ही सिनेमाघरों के बाहर जुटे फैंस

Kabali: आधी रात से ही सिनेमाघरों के बाहर जुटे फैंस

 Published : Jul 22, 2016 11:18 am IST,  Updated : Jul 22, 2016 11:19 am IST

रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मारधाड़ से भरपूर इस तमिल फिल्म फिल्म के लिए दर्शकों को लंबे वक्त से इसकी रिलीज का इंतजार था। फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ रात से ही सिनेमाघरों के बाहर जुट गई थी।

Kabali- India TV Hindi
Kabali

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कबाली' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मारधाड़ से भरपूर इस तमिल फिल्म फिल्म के लिए दर्शकों को लंबे वक्त से इसकी रिलीज का इंतजार था। फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ रात से ही सिनेमाघरों के बाहर जुट गई थी। फिल्म का पहला शो तड़के करीब 4 बजे शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए प्रशंसकों की भारी तादाद यहां मौजूद थी। शहर में पहले शो को देखने के लिए सुपरस्टार के प्रशंसक सिनेमाघरों के बाहर आधी रात से ही जुट गए थे।

इसे भी पढ़े:-

काशी थिएटर में पहला शो देखने वाले मदन कुमार ने कहा, "हमने पूरी रात बाहर बिताई। हम थलैवर (रजनीकांत को प्रशंसक इस नाम से बुलाते हैं) के बड़े-बड़े कटआउट और बैनरों के साथ गुरुवार रात 11 बजे ही थियेटर के बाहर एकत्र हो गए थे।"

वहीं, रेक्की सिनेमा में पहला शो देखने वाले इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र सुमंत ने बताया, "ऐसा रोज नहीं होता जब आप थलैवर की फिल्म देखते हैं। इसलिए फिल्म रिलीज के पहले दिन का पहला शो देखने को लेकर खास उत्साह है। हम बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में मुश्किल से सो पाए।"

तमिलनाडु के अन्य हिस्सों, मदुरै में फिल्म का पहला शो तड़के 3 बजे शुरू हुआ। यहां इस सप्ताहांत फिल्म 300 से अधिक सिनेमाघरों में लगाई गई है।

पा. रंजीत निर्देशित फिल्म में रजनीकांत डॉन की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म मलेशिया में तमिलों के हितों के लिए लड़ते हैं। फिल्म गुरुवार रात मलेशिया और सिंगापुर के अतिरिक्त दुबई तथा अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी रिलीज हुई।

फिल्म तमिल भाषा के अलावा हिन्दी और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। मलय भाषा में यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन