1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत के स्वास्थ्य की अफवाहों को लेकर चिंता में आए फैंस

रजनीकांत के स्वास्थ्य की अफवाहों को लेकर चिंता में आए फैंस

 Published : Jun 16, 2016 08:19 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 08:22 pm IST

सुपरस्टार रजनीकांत पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘कबाली’ की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनका स्वास्थ्य खराब है जिसकी वजह से उनके प्रशंसक चिंता में आ गए हैं।

rajini- India TV Hindi
rajini

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘कबाली’ की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनका स्वास्थ्य खराब है जिसकी वजह से उनके प्रशंसक चिंता में आ गए हैं। हाल ही में उनके स्वास्थ्य से जुड़ीं इन खबरों को खारिज किया गया है। रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों से आज उनके प्रशंसक सदमे में आ गए लेकिन अभिनेता के दफ्तर ने भरोसा दिलाया कि वह स्वस्थ हैं। रजनीकांत फिलहाल अमेरिका में हैं।

इसे भी पढ़े:- मधुर भंडारकर की फिल्म में नहीं नजर आएंगी राधिका आप्टे

….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

जानिए राधिका आप्टे ने क्या कहा रजनीकांत के बारे में

रजनीकांत के एक सहयोगी ने कहा, “वह अमेरिका में आराम कर रहे हैं। वह खुश हैं और अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। अफवाहों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।“ उन्होंने कहा कि, “अमेरिका में फिलहाल रात है, लेकिन रजनीकांत बाद में अपने प्रशंसकों तक ट्विटर से अपनी बात पहुंचा सकते हैं। किसी ऑनलाइन पोर्टल पर उनके बारे में गलत खबर चला दी गई है।“

रजनीकांत की सेहत को लेकर अफवाहों से उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। सोशल मीडिया पर अपने चहेते कलाकार का हालचाल पूछने वाले संदेशों की बाढ़ लग गई।

हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित 65 वर्षीय रजनीकांत ने जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘कबाली’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। फिल्म में वह राजनीकांत की पत्नी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। इसके अलावा वह जानेमाने निर्देशक शंकर की ‘2.0’ की शूटिंग भी जल्द ही शुरु कर सकते हैं, जो दोनों की पहले साथ में आ चुकी हिट फिल्म ‘एथिरन’ का सीक्वल है। हिंदी में यह ‘रोबोट’ नाम से आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन