1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 03, 2016 08:53 pm IST,  Updated : May 04, 2016 05:34 pm IST

जो रिपोर्ट आ रही है उसके अनुसार सलमान की ‘सुल्‍तान’ की टक्‍कर रजनीकांत की ‘कबाली’ से हो सकती है।

salman khan and rajnikant- India TV Hindi
salman khan and rajnikant

नई दिल्‍ली: बॉक्‍स ऑफिस पर ईद के अवसर पर जुलाई में सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ रिलीज होने जा रही है,पहले सलमान बनाम शाहरुख की बॉक्‍स ऑफिस पर टक्‍कर की चर्चा थी क्‍योंकि इसी दौरान किंग खान की रईस भी रिलीज होने वाली थी। हालांकि शाहरुख अब अपनी फिल्‍म अगले साल 2017 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। शाहरुख के इस फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा था कि सलमान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ जुलाई माह में बॉक्‍स ऑफिस पर सोलो रिलीज के साथ धमाकेदार सफलता दर्ज कर सकती है। लेकिन अब जो रिपोर्ट आ रही है उसके अनुसार सलमान की ‘सुल्‍तान’ की टक्‍कर रजनीकांत की ‘कबाली’ से हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार ‘कबाली’ जुलाई के पहले सप्‍ताह में वर्ल्‍ड वाइड रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि ‘कबाली’ में दक्षिण भारत के सुपरस्‍टार रजनीकांत और राधिका आप्‍टे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्‍म का पहला टीजर पहले ही सोशल मीडिया में हिट हो चुका है।

इसे भी पढ़े:- ‘सुल्तान’ ने उत्तर प्रदेश के CM को क्यों कहा ‘थैंक-यू’

6 जुलाई को रिलीज हो रही है सलमान की ‘ सुल्‍तान’

सलमान खान और अनुष्‍का शर्मा के अभिनय से सजीं फिल्‍म ‘ सुल्‍तान ’ 6 जुलाई को बॉक्‍स ऑफिस के बड़े परदे पर रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि ईद के अवसर पर सलमान की बड़ी फिल्‍में अब तक बेहतर बिजनेस करती रही है।

वैसे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि एस.एस.राजमौली की ‘बाहुबली-2’ जुलाई में रिलीज होगी लेकिन वह भी 2017 के लिए टाल दी गई फिर शाहरुख की ‘रईस’ की चर्चा चली उसे भी 2017 में ही रिलीज किया जाएगा अब नई चर्चा सुपरस्‍टार रजनीकांत की ‘कबाली’ की हो रही है,देखन वाली बात होगी कि क्‍या सलमान की सुल्‍तान की टक्‍कर रजनीकांत की ‘कबाली’ से होती है या नहीं? अगर यह टक्‍कर होती है तो इतना तो तय है यह बॉक्‍स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी भिड़त होगी।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन