1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

….तो सलमान की ‘सुल्‍तान’ को रजनीकांत की ‘कबाली’ देगी टक्‍कर ?

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : May 03, 2016 08:53 pm IST,  Updated : May 04, 2016 05:34 pm IST

जो रिपोर्ट आ रही है उसके अनुसार सलमान की ‘सुल्‍तान’ की टक्‍कर रजनीकांत की ‘कबाली’ से हो सकती है।

salman khan and rajnikant
salman khan and rajnikant

’कबाली ’ का टीजर सोशल मीडिया में हिट, ‘सुल्‍तान’ से कड़ा मुकाबला तय:-

रजनीकांत के अभिनय से सजीं फिल्‍म ‘कबाली’ का टीजर सोशल मीडिया में धमाकेदार अंदाज में पहले ही हिट हो चुका है,इसकी सफलता का आलम यह है कि 1 मई को जब इसका 1 मिनट 7 सेकंड के ट्रेलर को रिलीज किया गया तो पहले 1 घंटे में ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया और इसे 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया। Whacked Out Media की रिपोर्ट के अनुसार  पिछले 24 घंटे में इस टीजर को 6 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं, जो कि एक रिकार्ड माना जा रहा है। पहले 1 घंटे में 1 मिलियन क्लिक का मिलना किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्‍म के लिए एक रिकार्ड है।

गौरतलब है कि रजनीकांत और राधिका आप्‍टे के अभिनय से सजीं फिल्‍म फिल्‍म ‘कबाली’ का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है।फिल्‍म संभतव: जुलाई में ईद के आस पास रिलीज हो सकती है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन