बादशाह से शादी और सेपरेशन पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस 20 में एंट्री की चर्चाओं के बीच दिया रिएक्शन
बादशाह से शादी और सेपरेशन पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस 20 में एंट्री की चर्चाओं के बीच दिया रिएक्शन
बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री की अटकलों के बीच एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और सेपरेशन को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी।
Published : Sep 05, 2026 08:27 pm IST, Updated : Sep 05, 2026 08:27 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@isharikhi
पंजाबी रैपर-सिंगर बादशाह हाल ही के दिनों में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। बादशाह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ईशा रिखी से अपने अलग होने का ऐलान किया। अपने ऐलान के बाद से ही बादशाह और उनकी एक्स-वाइफ ईशा रिखी चर्चा में हैं। अब एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी की अफवाहों पर इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए अपनी बात रखी है।
2/7Image Source : Instagram/@isharikhi
ईशा रिखी ने पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि वे उनकी पर्सनल लाइफ़ के बारे में तब तक किसी बात पर यकीन न करें, जब तक वह खुद इसके बारे में कुछ न कहें। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
3/7Image Source : Instagram/@isharikhi
इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी ने कहा कि अपनी शादी और अलग होने की उन खबरों को देखकर उन्हें हैरानी हुई, जिनमें उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि वह तब तक किसी दावे पर यकीन न करें, जब तक कोई जानकारी सीधे उनके जरिए या उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नहीं आती।
4/7Image Source : Instagram/@isharikhi
अपने पोस्ट में ईशा रिखी ने लिखा- 'मेरी शादी और सेपरेशन को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। कुछ जगहों पर आ रही खबरों को सुनकर और पढ़कर हैरानी होती है। मैं मीडिया के कुछ हिस्सों से गुजारिश करती हूं कि वे मेरी शादी या अलग होने के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं। मैं आम जनता से भी अपील करती हूं कि वे तब तक किसी भी बात पर यकीन न करें जब तक कि जानकारी सीधे मुझसे या मेरे ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से न मिले। धन्यवाद।'
5/7Image Source : Instagram/@isharikhi
खास बात यह है कि शादी और सेपरेशन से जुड़ी अफवाहों पर ईशा रिखी का रिएक्शन ऐसे समय पर आया है जब उनके 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हाल ही में बिग बॉस 20 का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें एक अनजान महिला कंटेस्टेंट की पहचान को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। प्रोमो क्लिप में महिला का चेहरा धुंधला दिखाया गया था, जिसमें वह प्यार में पड़ने और रिश्ते से भरोसा उठने के बारे में बात कर रही थी।
6/7Image Source : Instagram/@isharikhi
बता दें, मार्च में बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें और वीडियो, ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। लेकिन, कुछ ही महीने बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते में दरार पड़ने का इशारा दिया और 1 सितंबर को ही बादशाह और ईशा रिखी ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
7/7Image Source : Instagram/@isharikhi
उसकी बातों से कुछ दर्शकों को लगा कि वह ईशा हो सकती हैं। हालांकि, 'बिग बॉस 20' के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का अभी भी इंतजार है। अब तक खुद ईशा रिखी ने भी बिग बॉस 20 में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।