A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सर्जरी के तीन दिन बाद रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पहुचंते ही शेयर की ये तस्वीर

सर्जरी के तीन दिन बाद रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पहुचंते ही शेयर की ये तस्वीर

रजनीकांत को तबीयत खराब होने पर कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका शुक्रवार को ‘कैरोटिड आर्टरी रिवैस्कुलराइजेशल’ (सीएआर) हुआ था।

rajinikanth returned home after surgery in hospital news in hindi - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @RAJINIKANTH रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुट्टी
अभिनेता रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी हाल ही में मस्तिष्क में रक्त पहुंचने में बाधा संबंधी समस्या के चलते सर्जरी की गई थी। अभिनेता से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
रजनीकांत को तबीयत खराब होने पर 28 अक्टूबर को शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका शुक्रवार को ‘कैरोटिड आर्टरी रिवैस्कुलराइजेशल’ (सीएआर) हुआ था। 
 
 
घर पहुंचते ही रजनीकांत ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वो घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'घर वापसी।'
 
 
सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि अभिनेता को बीते रविवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले दिन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अस्पताल जा कर अभिनेता का हाल-चाल जाना था। 
 
(पीटीआई इनपुट) 

Latest Bollywood News