A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM मोदी को स्वच्छता अभियान में मिला रजनीकांत का समर्थन

PM मोदी को स्वच्छता अभियान में मिला रजनीकांत का समर्थन

नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के साथ फिल्मी हस्तियां खूब बढ़-चढ़ हिस्सा ले रही हैं। अब को दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी पीए मोदी के 'स्वच्छता ही सेवा' से जुड़ गए हैं। रजनीकांत ने शुक्रवार को बताया कि वह मोदी के इस अभियान...

modi- India TV Hindi
modi

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के साथ फिल्मी हस्तियां खूब बढ़-चढ़ हिस्सा ले रही हैं। अब को दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी पीए मोदी के 'स्वच्छता ही सेवा' से जुड़ गए हैं। रजनीकांत ने शुक्रवार को बताया कि वह मोदी के इस अभियान का पूरा समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि 'स्वच्छता ही देवभक्ति है'। रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा, "मैं सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता ही सेवा मिशन का पूरा समर्थन करता हूं। स्वच्छता ही देवभक्ति है।"

इस सप्ताह की शुरुआत में मोदी ने इस पहल के समर्थन के लिए हस्तियों, उद्योगपतियों और मशहूर दिग्गजों को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखा था। मोदी ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि हमें स्वच्छता का अभ्यस्त होना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती तक 'देशभर में स्वच्छता अभियानों में व्यापक भागीदारी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।'

गौरतलब है कि इससे पहले  नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री और फिल्म निर्माता अनुष्का शर्मा को सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने का निमंत्रण भेजा था। इसके बाद अनुष्का ने उनके पत्र का जवाब देते हुए कहा था कि वह इस अभियान से जुड़कर बहुत खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रही हैं। (OMG! रणबीर कपूर कर रहे हैं इस तलाकशुदा पाकिस्तानी अदाकारा को डेट, तस्वीरें हुई वायरल)

Latest Bollywood News