राजकुमार राव दिवाली पर अपने फैन्स को तोहफा देने वाले हैं। उनकी फिल्म Made In China का मोशन पोस्टर सामने आ गया है।
Image Source : TWITTERMade in China motion poster
अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले राजकुमार राव अपने फैन्स के लिए दीवाली पर तोहफा लेकर आ रहे हैं। राजकुमार राव की फिल्म Made In China दीवाली पर रिलीज होने जा रही है। आज फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और ट्रेलर अगले हफ्ते आएगा।
Made In China में राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, गजराज राव, सुमित व्यास, अमायरा दस्तूर और परेश रावल नजर आने वाले हैं।
तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया। मोशन पोस्टर में इंडिया का जुगाड़ Made in China विखा हुआ है। फिल्म को निखिल मुसेल डायरेक्ट कर रहे हैं और प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहे हैं।'