राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 5 करोड़ का लोन ना चुका पाने के कारण तीन महीने की जेल की सजा काट रहे हैं। राजपाल कैदी नम्बर 252 हैं और पिछले शुक्रवार उन्होंने जेल के स्टेज पर अपना डेब्यू किया। उन्होंने कवि सम्मेलन में एक कॉमेडी एक्ट किया।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के अधिकारी ने कहा कि उनका एक्ट बहुत अच्छा था। स्टेज पर बहुत से कवि थे, लेकिन राजपाल ने सबको हंसाया। स्टेज पर सिलेब्रिटी को देखकर सब हैरान रह गए। उनके मुताबिक इस जेल में लंबे समय से कोई बॉलीवुड सिलेब्रिटी नहीं आया था।
''तिहाड़ जेल में बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ, क्रिकेटर, गैंग्सटर्स और आतंकवादी रहते हैं, लेकिन एक दशक में पहली बार कोई पॉपुलर एक्टर कैदी बनकर आया है। वह सबके साथ मस्ती मजाक कर रहे हैं। सभी कैदी उन्हें स्टेज पर देखकर बहुत उत्साहित थे।''
जेल अधिकारी ने कहा कि राजपाल फिलहाल जेल नम्बर 7 में हैं। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी परफॉर्म किया और कहानी भी सुनाई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न लिए जाने की शर्त पर कहा कि राजपाल अक्सर दूसरे कैदियों से बात करते हैं और वह क्रिसमस के लिए प्ले की तैयारी कर रहे हैं। कैदियों ने उन्हें डायरेक्ट करने के लिए कहा है। वह क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। उन्होंने हमें बताया कि वो जेल 7 में ड्रामा क्लब शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
राजपाल ने 'मैं, मेरी पत्नी और वो', 'वेलकम बैक', 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों में काम किया है। पिछले 10 दिनों में जेल अधिकारियों ने देखा की कैदी राजपाल से उनकी फिल्मी जिंदगी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की बातें पूछ रहे हैं। राजपाल अपना ज्यादातर समय जेल के म्यूजिक रूम में बिताते हैं और लिखने में भी समय बिताते हैं।
Also Read:
प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर की शादी की फोटो से लेकर श्रीदेवी की फैमिली फोटो बनी टॉप इंस्टाग्राम फोटो 2018
Bigg Boss 12: 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान, सलमान खान संग होगी मस्ती
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्विट्जरलैंड में मनाएंगे अपना हनीमून?
Latest Bollywood News