1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान, सलमान खान संग होगी मस्ती

Bigg Boss 12: 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान, सलमान खान संग होगी मस्ती

 Published : Dec 15, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 05:58 pm IST

'बिग बॉस 12' के इस 'वीकेंड का वार' में शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे।

Salman Khan, Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Salman Khan, Shah Rukh Khan Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 12' के इस 'वीकेंड का वार' में शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान संग 'बिग बॉस' के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''भाई ने फिर जियरा चकनाचूर कर दिया। बिग बॉस और सलमान खान का शुक्रिया।''

शाहरुख ने शुक्रवार को इस एपिसोड की शूटिंग की थी। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं। साथ ही इसमें श्रीदेवी का कैमियो भी है।

शो में सलमान और शाहरुख ने 'इशकबाजी' गाने पर डांस किया। फिल्म में भी दोनों का यही गाना साथ में है। इसके अलावा शाहरुख ने वहां मौजदू ऑडियंस से भी बात की।

4 दिसंबर को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का टीजर भी शेयर किया था।

'बिग बॉस' के शु्क्रवार के एपिसोड में प्रोमो प्ले किया गया था, जिसमें शाहरुख बिना कैमरे पर आए 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स से बात कर रहे थे।

इस हफ्ते करणवीर बोहरा, सोमी खान और रोहित सुचांती घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इनके अलावा शो में दीपिका कक्कड़, एस श्रीसंत, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और सुरभि राणा बचे हैं।

 
'जीरो' की बात करें तो यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह नाम के बौने शख्स के रोल में हैं। अनुष्का नासा की वैज्ञानिक बनी हैं और कटरीना फिल्म सुपरस्टार।

Also Read:

Dinesh Vijan's Cocktail Party: पार्टी में पहुंचीं सारा अली खान और जाह्नवी कपूर, रणवीर-दीपिका ने किया डांस

दिनेश विजन के रिसेप्शन में दुल्हन जैसे लहंगे में ही पहुंची जान्हवी कपूर, देखिए तस्वीरें

प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर की शादी की फोटो से लेकर श्रीदेवी की फैमिली फोटो बनी टॉप इंस्टाग्राम फोटो 2018

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन