A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "सनी लियोन की वजह से कपड़े उतारने लगी हैं लड़कियां"

"सनी लियोन की वजह से कपड़े उतारने लगी हैं लड़कियां"

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें कई मौकों पर सनी लियोन के बारे में खरी-खोटी बोलते हुए देखा गया है।

rakhi sawant- India TV Hindi
rakhi sawant

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें कई मौकों पर सनी लियोन के बारे में खरी-खोटी बोलते हुए देखा गया है। वह सनी के बारे में उल्टा सीधा बोलना का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। अब एक बार फिर से उन्होंने सनी को लेकर अपने तीखे तर्क दिए हैं।

इसे भी पढ़े:- सनी लियोन से गुस्सा राखी सावंत ने सबके सामने यह क्या कह दिया...

खबर आई है कि आर.जे. सिद्धार्थ को दिए एक इंटरव्यू में राखी सांवत ने कहा कि, "हम भारतीय है और हम चाहे कितने भी मॉडर्न क्यों न हो जाए हमें अपनी सीमा में रहना सिखाया जाता है कि ये मत करना, वो मत करना। लेकिन सनी लियोन जब छोटे-छोटे कपड़े पहनती हैं तो उन्हें  भगवान का दर्जा दे दिया है और हम पहनते है तो हमें हर तरफ से गालियां ही सुनने को मिलती हैं।" राखी सिर्फ यहीं पर ही नहीं रुकी उन्होंने आगे उनके हसबैंड के बारे में भी कमेंट किए।

इतना ही उन्होंने तो ये तक कह दिया कि, "जब भगवान ने सनी को बॉलीवुड में इतना अच्छा मौका दिया है उन्हें इतनी फिल्मों और वीडियो में काम करने के अवसर मिल रहे हैं तो फिर उन्हें दिल्ली में जाकर पोल डांस करने की जरूरत थी। अगर उन्हें सुधरने का मौका मिला है तो वह क्यों फिर से ऐसा काम कर रही हैं। राखी ने आगे कहा कि मैं उनकी मां नहीं हूं, उन्हें जज नहीं कर रही मैं तो बस अपने देश की लड़कियों को सुरक्षित कर रही हूं जो आजकल इन्हीं की तरह कपड़े उतार रही हैं।"

Latest Bollywood News