1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन से गुस्सा राखी सावंत ने सबके सामने यह क्या कह दिया...

सनी लियोन से गुस्सा राखी सावंत ने सबके सामने यह क्या कह दिया...

 Published : Feb 10, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Feb 10, 2016 05:33 pm IST

बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत हमेशा ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं। उन्हें कई मौकों पर सनी लियोन के बारे में खरी-खोटी बोलते हुए देखा गया है।

rakhi- India TV Hindi
rakhi

मुंबई: बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत हमेशा ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं। उन्हें कई मौकों पर सनी लियोन के बारे में खरी-खोटी बोलते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को चौका दिया है। राखी ने मीडिया के सामने कहा है कि अब वह पोर्न स्टार बनना चाहती हैं।

इसे भी पढ़े:- सेंसर बोर्ड सनी लियोनी पर हुआ नरम तो राखी सावंत का मिजाज हुआ गरम

हाल ही में सनी के सपोर्ट में आए आमिर खान से जुड़े सवाल को लेकर राखी ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि, "एक गुड न्यूज मैं आपको देना चाहती हूं, राखी सावंत अब पोर्न स्टार बनना चाहती है।" राखी ने सनी पर कई बार तंज सकते हुए कहा है कि, "सनी को भारत में बैन कर देना चाहिए और अगर उन्हें यहां काम करना है तो पूरे कपड़े पहन कर करें।" जब प्रधानमंत्री मोदी ने सभी पोर्न फिल्मों को बैन करने का निर्णय लिया था तब भी राखी ने कहा था कि "सिर्फ पॉर्न ही नहीं बल्कि भारत में सनी लियोन को भी बैन कर देना चाहिए। उसे घसीट कर देश से बाहर निकाल देना चाहिए।"

इससे पहले खबरें थीं कि सनी की फिल्म लीला के रिलीज के समय भी राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि "मै लीला को गीला कर दूंगी।" हर इवेंट में राखी को पोर्न स्टार्स के खिलाफ ही देखा गया है वह सनी पर भी हमेशा ताने मारती ही रहती हैं अब अचानक बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने सबके सामने अपने पोर्न स्टार बनने को लेकर दिए बयान से सभी को हैरान कर दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन