1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेंसर बोर्ड सनी लियोनी पर हुआ नरम तो राखी सावंत का मिजाज हुआ गरम

सेंसर बोर्ड सनी लियोनी पर हुआ नरम तो राखी सावंत का मिजाज हुआ गरम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 06:22 pm IST

राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं और इस बार उनके निशाने पर सेंसर बोर्ड और सनी लियोनी की फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ है।

rakhi-sunny- India TV Hindi
rakhi-sunny

मुंबई :राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं और इस बार उनके निशाने पर सेंसर बोर्ड और सनी लियोन की फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ है। राखी सावंत इससे पहले भी सनी लियोन की फिल्‍म 'लीला' पर तीखा कमेंट करते हुए कहा था, "लीला को मैं गिला कर दूंगी।" इतना ही नहीं सनी लियोन के विज्ञापन का विरोध करते हुए उन्होंने कहा था, "उन पर तो बैन लगा देना चाहिए।" लेकिन राखी सांवत की बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया और जिस तरह से सेंसर बोर्ड ने सनी लियोन की आने वाली सेक्‍स कॉमेडी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ को अपनी हरी झंडी दी है, उससे राखी सावंत बेहद खफा हैं।

इसे भी पढ़े:Happy Birthday: देखिए राखी के सबसे विवादित बयान

आखिर क्‍यों नाराज है राखी सावंत और क्‍या कहा

दरअसल राखी सावंत के एक वीडियो पर सेंसर ने कैंची चलाते हुए पास करने से इंकार कर दिया है, जबकि राखी का कहना है कि उनका वीडियो साफ सुथरा है। नाराज राखी ने सेंसर बोर्ड के लिए कहा की ''पोर्न स्टार के पैर छूता है सेंसर बोर्ड''।

ये पहली बार नहीं है जब राखी ने सनी के ऊपर कोई कमेंट किया हो इससे पहले भी राखी ने सनी की बीते साल आई फिल्म 'लीला' के एक डायलॉग पर कमेंट किया था -''लीला को मैं गिला कर दूंगी''।

कंडोम एड पर दिया था कड़ा बयान,सनी लियोनी पूरे कपड़े पहने या प्रतिबंध लगा देना चाहिए

दरअसल सनी लियोन का राखी सावंत पहले भी विरोध करती रही हैं। इससे पहले भी जब क्‍म्‍युनिस्‍ट नेता अतुल अंजान ने सनी लियोन के कंडोम एड पर विरोध किया था तो उस वक्‍त भी राखी सावंत ने सनी लियोनी पर तीखे हमले किए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन