1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: देखिए राखी के सबसे विवादित बयान

Happy Birthday: देखिए राखी के सबसे विवादित बयान

 Published : Nov 25, 2015 05:31 pm IST,  Updated : Nov 25, 2015 06:50 pm IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आज 25 नवंबर को 37 वर्ष की हो गई हैं। उनका असली नाम नीरू भेदा है। राखी खुद को सुर्खियों में रखने का कोई

Happy Birthday: देखिए राखी के...- India TV Hindi
Happy Birthday: देखिए राखी के सबसे विवादित बयान

नई दिल्ली:- बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आज 25 नवंबर को 37 वर्ष की हो गई हैं। उनका असली नाम नीरू भेदा है। राखी खुद को सुर्खियों में रखने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं। 2006 में जब मिका सिंह ने उन्हें किस किया था तो इस पर उन्होंने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था जिसकी वजह से वह लोगों की नजरों में भी आ गई थीं।

इसके बाद कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के सीजन 1 में टॉप 4  में पहुंचने तक तो लगभग सभी लोग उन्हें जानने लगे थे। राखी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1997 में आई नसीरुद्दीन शाह और गोविंदा की फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। राखी कई फिल्मों में आइटम नम्बर भी कर चुकी हैं। उन्हें कई रियलिटी शो जैसे 'नच बलिए', 'राखी का स्वयम्वर' में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो 'परदेसिया' में भी नजर आ चुकी हैं।

पिछले वर्ष तो राखी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीति में कदम रखकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपनी भी एक पार्टी बनाई थी जिसका नाम था 'राष्ट्रीय आम पार्टी' और चुनाव चिन्ह हरी मिर्ची था। राखी को इस चुनाव में बुरी तरह से मात मिली और हारने के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और सेलेब्रिटीज पर कमेंट करने की वजह से सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं।

आइए आज उनके जन्मदिन पर नजर डालते हैं उन्हीं के 5 विवादित बयानों पर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन