1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेंसर बोर्ड सनी लियोनी पर हुआ नरम तो राखी सावंत का मिजाज हुआ गरम

सेंसर बोर्ड सनी लियोनी पर हुआ नरम तो राखी सावंत का मिजाज हुआ गरम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2016 04:52 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 06:22 pm IST

राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं और इस बार उनके निशाने पर सेंसर बोर्ड और सनी लियोनी की फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ है।

rakhi
rakhi

राखी ने कहा -''सनी बेवजह ही कंडोम का विज्ञापन करती हैं। उनके इस तरह के एड लड़को को रेप करने के लिए उकसाते हैं। एक इवेंट में पहुंची राखी ने कहा कि "सनी को बैन कर देना चाहिए और अगर उन्हें यहां काम करना है तो पूरे कपड़े पहन कर करें।"

"पोर्न साइट्स पर बैन से कुछ नहीं होगा सनी लियोनी को बैन कर देना चाहिए"

जब भारत में मोदी सरकार ने पोर्न साइट्स बैन करने की बात रखी थी तब भी सनी पर राखी ने निशाना साधते हुए कहा था कि, ''पोर्न साइट्स बैन करने से कुछ नहीं होगा बल्कि भारत में सनी लियोन को भी बैन कर देना चाहिए। उसे घसीट कर देश से बाहर निकाल देना चाहिए।"

"दर्शक अब पोर्न स्‍टार को भगवान मानने लगे हैं"

राखी सावंत सनी लियोनी और सेंसर बोर्ड से ही नहीं दर्शको से भी खासा नाराज है,राखी ने अपने एक बयान में कहा है कि ''दर्शको ने पोर्न स्टार को भगवान बना दिया है''। राखी ने कहा न्‍यूडिटी को लोग पसंद करने लगे है,एक्टिंग की कोई बात नहीं करता। राखी का कहना है की वह देश की लड़कियों को बचाने के लिए एक पोर्न स्टार से मुकाबला कर रही हैं।

अगली स्लाइड में देखिए राखी का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन