1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुलेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह खुलेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

 Published : Aug 02, 2026 08:29 am IST,  Updated : Aug 02, 2026 09:01 am IST

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि अमेरिका के साथ समझौते में इजरायल भी शामिल है। उन्होंने लिखा कि जल्द ही मिडिल ईस्ट में शांति होगी। ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलेगा और न्यूक्लियर बम नहीं बनाएगा।

trum, rubio and peter- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के साथ Image Source : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होने वाला था, लेकिन ईरान की अपील पर इस हमले को टाल दिया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और ईरान न्यूक्लियर बम भी नहीं बनाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। सैन्य ताकत और पावर के पैमाने पर यह हमला इस स्तर का होता, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद नहीं देखा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान और मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों ने उनसे इस हमले को रोकने की अपील की। यह हमला इस शर्त पर रोका गया है कि ईरान जल्द ही डील करेगा, जिसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पूरी तरह से खोलना शामिल होगा। वहीं, ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम भी पूरी तरह से खत्म करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल इस समझौते को आगे बढ़ाने में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ काम करने के लिए सहमत हो गया है।

ईरान ने मानी ट्रंप की शर्तें

ट्रंप ने लिखा कि युद्ध खत्म करने के लिए उन्होंने जो डील सामने रखी थी, उसकी शर्तें मानने के लिए मिडिल ईस्ट के देश सहमत हो गए हैं। इस वजह से अमेरिका ने हमले रोकने का फैसला किया है। ट्रंप का दावा है कि मिडिल ईस्ट के सहयोगी ईरान युद्ध खत्म करने के लिए डील के पैरामीटर पर पहुंच गए हैं और अमेरिका नए हमले नहीं करेगा। उन्होंने लिखा, "मिडिल ईस्ट के देशों की अपील के आधार पर, मैं दुनिया के भविष्य के फायदे के लिए और इसी तरह, एक सफल और खुशहाल ईरान के बने रहने के लिए, हमले को कैंसल करने के लिए सहमत हो गया हूं, बशर्ते कि हम जल्दी से एक डील कर सकें। इजराइल इस कमिटमेंट में मेरे साथ है। सब लोग काम पर लग जाओ और इसे पूरा करो।"

बड़े हमले के लिए तैयार था अमेरिका

अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर ली थी और अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी थी। इसमें साफ कहा गया था कि आने वाले दिनों में कई एयरलाइंस मिडिल ईस्ट से अपनी फ्लाइट कैंसिल कर सकती हैं। कई जगहों पर बमबारी हो सकती है और ईरान की तरफ से अमेरिकी राजदूतों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए या ऐसा करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप की धमकी पर ईरान ने जारी की तबाही की लिस्ट, कहा, 'खाड़ी में इतने बम मारेंगे, गिन नहीं पाओगे'

ईरान पर नए हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका? WSJ की रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश