A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णन अपने रिश्ते को दे रहे हैं दूसरा मौका?

क्या राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णन अपने रिश्ते को दे रहे हैं दूसरा मौका?

ऐसा लगा है कि राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णन अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं। उनका रिश्ता हमेशा बनता-बिगड़ता रहता है और सुर्खियों में रहता है।

 Rana Daggubati and Trisha Krishnan giving their relationship a second chance? - India TV Hindi
Image Source : TWITTER Rana Daggubati and Trisha Krishnan giving their relationship a second chance?

ऐसा लगा है कि राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णन अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं। उनका रिश्ता हमेशा बनता-बिगड़ता रहता है और सुर्खियों में रहता है। कुछ महीने रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। राणा और तृषा ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में पब्लिक में बात नहीं की, लेकिन राणा ने 'कॉफी विद करण 6' में अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात की थी।

शो में तृषा के बारे में राणा ने कहा था- ''वो एक दशक से मेरी दोस्त हैं। हम लंबे समय से दोस्त हैं और कुछ समय के लिए डेट किया था, लेकिन चीजें सही नहीं हो पाईं।''

अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिर साथ हो गए हैं। वेलेंटाइन डे पर आर्या ने ट्विटर पर दिलीप कुमार की भतीजी सायशा से अपनी शादी का ऐलान किया था। इसके बाद सिलेब्रिटिज उन्हें बधाई देने लगे थे। इर पर राणा ने भी उन्हें बधाई दी और फिर तृषा ने भी कमेंट किया।

इसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों अब फिर साथ हैं। हालांकि तृषा ने बाद में अपना कमेंट डिलीट कर दिया।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया- क्या आप हिंदी हैं? एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के कमेंट के बाद ट्विटर पर 'द कपिल शर्मा शो' को बॉयकॉट करने की उठी मांग

वरुण-नताशा की शादी के लिए धवन परिवार तैयार, अंदर पढ़ें डिटेल्स

 

Latest Bollywood News