1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण-नताशा की शादी के लिए धवन परिवार तैयार, अंदर पढ़ें डिटेल्स

वरुण-नताशा की शादी के लिए धवन परिवार तैयार, अंदर पढ़ें डिटेल्स

 Published : Feb 15, 2019 07:41 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 07:41 pm IST

फिल्ममेकर डेविड धवन के परिवार में सेलिब्रेशन रुकने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले साल उनके बड़े बेटे रोहित धवन एक बेटी के पिता बने थे और खबरों की मानें तो इस साल उनके छोटे बेटे वरुण धवन शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Varun Dhawan, Natasha Dalal- India TV Hindi
Varun Dhawan, Natasha Dalal Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर डेविड धवन के परिवार में सेलिब्रेशन रुकने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले साल उनके बड़े बेटे रोहित धवन एक बेटी के पिता बने थे और खबरों की मानें तो इस साल उनके छोटे बेटे वरुण धवन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वरुण लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण और नताशा अभी शादी नहीं करना चाहते, लकिन धवन और दलाल परिवार चाहते हैं कि इस साल उनकी शादी हो जाए।

शादी 2019 के पहले भाग में हो सकती है। वरुण और नताशा एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं।पहले तो वरुण, नताशा संग अपने रिश्ते को छुपाते थे, लेकिन कॉफी विद करण 6 में उन्होंने कहा था कि वो शादी करने के लिए तैयार हैं।

नताशा बहुत प्राइवेट पर्सन हैं और वह नहीं चाहती कि उनकी खबरें मीडिया में आए। वो कैमरे के सामने आने से भी कतराती हैं। बीच में ऐसी खबरें आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दोनों को साथ में देखकर पता चल गया कि ये खबरें सिर्फ अफवाह ही है।

वरुण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो श्रद्धा कपूर के साथ लंदन में 'स्ट्रीट डांसर्स' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने आलिया भट्ट संग 'कलंक' की शूटिंग खत्म की थी।

Also Read:

यश और रुही को मां के प्यार से दूर रखने पर करण जौहर ने दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ऐसे मनाया अपना पहला वेलेंटाइन डे, देखें Photos

सिद्धार्थ मल्होत्रा पर बोलीं आलिया भट्ट- मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार है

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन