1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म इंडस्ट्री में राणा दग्गुबाती का चल रहा है अच्छा वक्त

फिल्म इंडस्ट्री में राणा दग्गुबाती का चल रहा है अच्छा वक्त

राणा दग्गुबाती पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में कर चुके हैं, लेकिन...

rana - India TV Hindi
rana

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता राणा दग्गुबाती पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में कर चुके हैं, लेकिन उन्हें 'बाहुबली' से खास लोकप्रियता हासिल हुई। राणा डग्गूबाती का कहना है कि इस समय फिल्म उद्योग में उनका अच्छा समय चल रहा है।

राणा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में आई तेलुगू फिल्म 'लीडर' से की थी। राणा ने बताया, "7 साल पहले जब मैंने एक अभिनेता के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, तब मेरी पहली फिल्म तेलुगू और दूसरी फिल्म हिंदी में थी। इसके बाद मैंने तमिल फिल्म में कैमियो किया।"

राणा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ पर आधारित एक किताब 'द राइज ऑफ शिवगामी' के विमोचन के मौके पर कहा, "मैं उम्मीद कर रहा था कि मेरे जीवन में कभी वह समय आएगा, जब इस तरह की रुकावटें खत्म होंगी।" उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि कई फिल्मों द्वारा इन बाधाओं को तोड़ना आगे भी जारी रहेगा। फिल्मों में काम करने के लिहाज से यह बहुत अच्छा समय है।" राणा का किरदार फिल्म 'बाहुबली' में राजा भल्लालदेव का है। उन्होंने राजा भल्लालदेव के किरदार को अब तक लिखे गए बेहतरीन किरदारों में से एक बताया।

'बाहुबली' श्रृंखला की अगली फिल्म 'बाहुबली 2' अप्रैल 28 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें इस पर प्रकाश डाला जाएगा कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’

Latest Bollywood News