चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार रजनीकांत को लेकर पिछले काफी से ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले रजनीकांत अब राजनीति में शामिल होने वाले हैं। लेकिन हाल ही में इन खबरों को खारिज करते हुए सुपरस्टार ने स्पष्ट किया है कि वह राजनीति में शामिल नहीं हो रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार के प्रशंसक यहां रविवार को बैठक करने जा रहे हैं।
- अब ‘बाहुबली’ पर बनेगी टीवी सीरीज, खुलेंगे कई और राज
- OMG! इस हफ्ते सुनील ग्रोवर मचाएंगे धमाल, नहीं दिखेंगे कपिल शर्मा
- PICS: आहिल के बर्थडे पर फिर यूलिया संग नजर आए सलमान खान
इस बारे में पूछे जाने पर कि चेन्नई में रविवार को होने वाली प्रशंसकों की बैठक के पीछे क्या कोई राजनीतिक एजेंडा है, रजनीकांत ने कहा, "नहीं, राजनीति को लेकर कोई ऐलान नहीं होगा। प्रशंसक इसलिए यह बैठक करने जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें मिले अरसा हो गया है।" उन्होंने यह भी कहा कि वह शायद इस बैठक का हिस्सा न बन पाएं। उन्होंने शुक्रवार को यहां मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मुलाकात की।
तमिलनाडु में ऐसी अफवाहें जोरों पर हैं कि रजनीकांत रविवार को किसी बड़े राजनीतिक कदम की घोषणा कर सकते हैं। रजनीकांत तमिलनाडु में प्रशंसकों की अच्छी खासी तादाद है। राजनीतिक पार्टियां समय-समय पर उन्हें आकर्षित करने के प्रयास करती रही हैं।
रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘2.0’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह एक विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं।