जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में किस भारतीय ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, एक ही बल्लेबाज ठोक पाया है शतक
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में किस भारतीय ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, एक ही बल्लेबाज ठोक पाया है शतक
भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 में भारत के किस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Jul 22, 2026 06:22 pm IST, Updated : Jul 22, 2026 06:22 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 में भारत के किस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यहां पर हम आपको पहले ही बता दें कि अभिषेक शर्मा ने तो इस टीम के खिलाफ सेंचुरी भी ठोकी है।
2/6Image Source : getty
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने छह मैचों की 5 पारियों में 179 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने शतक भी लगाने का काम किया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 चौके और 13 ही छक्के लगाए हैं।
3/6Image Source : getty
भारत के दूसरे नंबर के बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 5 मैच खेलकर 170 रन बनाए हैं। उन्होंने 20 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। हालांकि अभी जो सीरीज शुरू होगी, उसमें गिल को शामिल नहीं किया गया है।
4/6Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल ने अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच खेलकर 141 रन बनाए हैं। उन्होंने 17 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। इस सीरीज के लिए जायसवाल का भी चयन नहीं किया गया है। हालांकि उनके आंकड़े जिम्बाब्वे के खिलाफ काफी अच्छे नजर आते हैं।
5/6Image Source : ap
रुतुराज गायकवाड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 4 मैचों की 3 पारियों में 133 रन बनाने का काम किया है। उन्होंने 16 चौके और चार छक्के लगाए हैं। गायकवाड इस वक्त भारत की किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
6/6Image Source : getty
केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 4 मैच खेलकर 120 रन बनाए हैं। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए हैं। मजे की बात ये है कि राहुल भी इस मौजूदा टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।