1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: आहिल के बर्थडे पर फिर यूलिया संग नजर आए सलमान खान

PICS: आहिल के बर्थडे पर फिर यूलिया संग नजर आए सलमान खान

 Published : Apr 01, 2017 11:09 am IST,  Updated : Apr 01, 2017 11:09 am IST

सलमान खान के लाडले भांजे आहिल 1 साल के हो चुके हैं। अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए मालदीव जैसी खूबसूरत जगह को चुना। आहिल के बर्थडे के लिए पूरा खान परिवार...

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के लाडले भांजे आहिल 1 साल के हो चुके हैं। अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए मालदीव जैसी खूबसूरत जगह को चुना। आहिल के बर्थडे के लिए पूरा खान परिवार मुंबई से मालदीव पहुंच गया। वहीं सलमान अपने प्यारे भांजे के जन्मदिन के लिए ऑस्ट्रेलिया में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर 22 घंटे का सफर तय कर मालदीव पहुंचे। बता दें कि इन दिनों वह वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं।

सलमान खान के यहां उनकी खास दोस्त यूलिया वेंतूर भी नजर आईं। इनके अलावा आहिल के जन्मदिन के लिए मलाइका अरोड़ा भी खान परिवार के साथ दिखाई दीं। अरबाज और मलाइका बेशक एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो चुके हैं, लेकिन खान परिवार के साथ मलाइका लगाव अब भी पहले जैसा ही बरकरार है। यहां मलाइका की मेहनत अमृता अरोड़ा भी खूब मस्ती करती हुई दिखाई दीं।

आहिल के जन्मदिन पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें पूरा खान परिवार बीच पर खूब मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की तस्वीरें शेयर की हैं।

वैसे अर्पिता भी दबंग खान की लाडली बहन हैं। आहिल के जन्म के मौके पर सलमान ने अर्पिता को एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। सुपरस्टार को कई भांजे आहिल के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। वहीं दूसरी तरफ आहिल भी मामू सलमान से मिलने हर जगह पहुंच जाते हैं।

अगली स्लाइड में देखें बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन